Fire

फोटो: TV9 Bharatvarh

कजाकिस्तान में कोयला खदान में आग लगने से 21 मजदूरों की मौत, कई लापता

परिचालन कंपनी आर्सेलरमित्तल तेमिरताउ ने एक बयान में कहा कि कजाकिस्तान में कोयला खदान में आग लगने से कम से कम 21 श्रमिकों की मौत हो गई और 25 अन्य लापता हैं। कंपनी के अनुसार, आग लगने के समय कोस्टेंको कोयला खदान में लगभग 252 लोग काम कर रहे थे। आर्सेलरमित्तल कारागांडा क्षेत्र में आठ कोयला खदानें और मध्य और उत्तरी कजाकिस्तान में चार लौह अयस्क खदानें संचालित करता है।

शनि, 28 अक्टूबर 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Kazakhstan, Workers, coal mine, Fire

Courtesy: India TV

Wage Of Workers

फोटो: ETV Bharat

दिल्ली सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन

दिल्ली सरकार ने अकुशल, अर्ध-कुशल और कुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि की है। कुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी ₹312 से बढ़ाकर ₹21,215, अर्ध-कुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी ₹286 से बढ़ाकर ₹19,279 कर दी गई है। अकुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी ₹17,234 से बढ़ाकर ₹17,494 कर दी गई है। दिल्ली में अकुशल श्रमिक की प्रतिदिन की मज़दूरी ₹ 673, अर्ध-कुशल के लिए ₹ 742 और कुशल श्रमिक के लिए… read-more

शुक्र, 20 अक्टूबर 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: increased, Minimum Wage, Workers, delhi goverment

Courtesy: Aajtak

Indore

फोटो: Nai Dunia

इंदौर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 11 गिरफ्तार: मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के एक समूह पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उनमें से 11 को गिरफ्तार कर लिया। वे अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ शिकायत करने के लिए संगठन के सदस्यों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने के विरोध में धरना दे रहे थे। पुलिस ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता शहर के व्यस्त चौराहे पलासिया चौक पर धरना दे रहे थे, जिसके कारण ट्रैफिक जाम… read-more

शुक्र, 16 जून 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Madhya Pradesh, Police, Lathi charge, Bajrang Dal, Workers, indore, arrested

Courtesy: Lokmat News

MP CM Shivraj Singh Chauhan

फोटो: AmarUjala

CM शिवराज सिंह चौहान का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र के समान 31% महंगाई भत्ता: MP

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मार्च 5 को उनके जन्मदिन के अवसर पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम शिवराज ने ऐलान किया कि अप्रैल 1 से सरकारी कर्मचारियों को 11% महंगाई भत्ते की किश्त के साथ केंद्र के समान 31% महंगाई भत्ता मिलेगा। इसके अलावा लाडली लक्ष्मी योजना के तहत लड़कियों को कॉलेज में प्रवेश के समय ही 25 हजार रुपए देने का ऐलान भी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया है। 

 

रवि, 06 मार्च 2022 - 12:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: CM Shivraj Singh Chouhan, announced, DEARNESS ALLOWANCE, Workers

Courtesy: Jagran News

Delhi Pollution

फोटो: Shortpedia

सीएम अरविंद केजरीवाल ने निर्माण पर प्रतिबंध से प्रभावित श्रमिकों के लिए की 5,000 रुपये की सहायता की घोषणा

दिल्ली में ख़राब वायु गुणवत्ता के कारण भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली और उसके आसपास निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य में उनकी आम आदमी पार्टी सरकार प्रतिबंध से प्रभावित श्रमिकों को 5,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। केजरीवाल ने कहा, वायु प्रदूषण के कारण निर्माण गतिविधियों पर रोक के मद्देनज मैंने आज निर्माण श्रमिकों के बैंक खातों में पांच-पांच हजार रुपये जमा करने… read-more

गुरु, 25 नवंबर 2021 - 05:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi pollution, CM Arvind Kejriwal, Workers

Courtesy: ABP Live

Working People

फोटो: Japan Today

जापान: सरकार ला रही है हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम करने की पॉलिसी

जापान सरकार एक नई पॉलिसी लाने जा रही है, जिसके तहत कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों को हफ्ते में सिर्फ 4 दिन ही काम करना होगा। सरकार का मानना है कि इस फैसले के बाद लोग अपने परिवार के साथ बेहतर समय बिताएंगे और घर से बाहर घूमने जाएंगे। इससे अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा और देश में गिरती जन्मदर की समस्या में सुधार होगा। माना जा रहा है कि इस फैसले से आत्महत्या की घटनाओं में भी कमी आएगी।

शुक्र, 25 जून 2021 - 09:15 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Japan, Workers, New Policy, World news

Courtesy: Zeenews

400 BJP party workers left Bengal due to violence

फोटो: Falana Dikana

बंगाल हिंसा में 400 भाजपा कार्यकर्ता छोड़ गए असम: मंत्री हिमंत बिस्व सरमा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राजनीतिक हिंसा होने से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल छोड़ दिया है, जिसकी जानकारी असम सरकार के मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ट्वीटर पर साझा की है। इस हिंसा के उपरांत 300-400 बीजेपी बंगाल कार्यकर्ताओं ने अपने परिवार समेत असम में धुबरी पार किया है। मंत्री हिमंत ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लोकतंत्र के… read-more

बुध, 05 मई 2021 - 04:35 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: West Bengal, violence, Workers, left, mamta banerjee

Courtesy: Falana Dikhana

Kerala Highcourt

फोटो: The Wire Hindi

केरल हाईकोर्ट ने 'केवल पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं' वाली शर्त को किया रद्द

केरल हाईकोर्ट ने अप्रैल 16 को यह फैसला किया कि किसी योग्य उम्मीदवार को सिर्फ इस आधार पर नियुक्त करने से इनकार नहीं कर सकते कि वह एक महिला है और रोजगार की प्रकृति के अनुसार उसे रात में काम करना होगा। महिला का योग्य होना ही नौकरी के लिए सुरक्षात्मक प्रावधान है। कोर्ट के इस फैसले ने केरल मिनरल्स एंड मेटल्स लिमिटेड की जारी उस अधिसूचना को पलट दिया, जिसमें सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन करने की अनुमति दी गई थी।

शनि, 17 अप्रैल 2021 - 06:34 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Kerala, High Court, Women Safety, decision, Workers

Courtesy: Amarujala News

Bollywood new crisis

फोटो: Backstage

महाराष्ट्र में लगे लॉकडाउन से प्रभावित हुआ फिल्म उद्योग का डेली वेजेज तबका

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के मुताबिक 2.40 लाख करोड़ का सालाना टर्नओवर देने वाली फिल्म इंडस्ट्री में टेक्नीशियन और क्रू मेंबर्स का डेली वेजेज तबका महाराष्ट्र में लॉकडाउन लग जाने से सबसे ज्यादा प्रभावित है। अगर यह लॉकडाउन 15 दिन से ज्यादा चला तो इंडस्ट्री को कम से कम 1,000करोड़ का नुकसान हो सकता है। FWICE फेडरेशन ने सरकार द्वारा घोषित राहत पैकेज में सिनेमा से जुड़े लोगों को भी शामिल करने कि मांग की है।

शुक्र, 16 अप्रैल 2021 - 08:23 PM / by Shruti

Tags: Film Industry, Bollywood, Crew members, Job Crisis, Workers

Courtesy: Bhaskar News