Dr Tredos

फोटो: Time

मंकी पॉक्स को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी बड़ी चेतावनी, कहा बढ़ रहा खतरा

मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जून 25 को बैठक की, जिसके बाद कहा गया कि ये अभी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय नहीं है। संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनाम घेब्येयियस ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस बीमारी को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरुरत है। पश्चिम और मध्य अफ्रीकी देशों में आए इस बीमारी के मामले बढ़ने लगे है। इसके प्रसार पर काबू पाने के लिए प्रयासों पर जोर देना जरुरी है।

रवि, 26 जून 2022 - 12:25 PM / by रितिका

Tags: Monkey Pox, WHO, World Health Organization

Courtesy: NDTV News

Monkeypox

फोटो: Poorvanchal Media

20 देशों में फैले मंकीपॉक्स की संख्या 200 के पार: WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मई 27 को कहा कि विश्व स्तर पर मंकीपॉक्स के मामले बढ़कर 200 हो गए हैं। 20 देशों में अधिक मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य निकाय ने तथाकथित महामारी को रोकथाम योग्य बताया और दुनिया भर में उपलब्ध सीमित टीकों और दवाओं को समान रूप से साझा करने के लिए एक भंडार बनाने का प्रस्ताव रखा। मंकीपॉक्स एक तरह का वायरस है जो जानवरों द्वारा इंसानों के शरीर में फैलता है।

शनि, 28 मई 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Monkeypox virus, 20 countries, World Health Organization

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

randeep guleria

फोटो: The Times of India

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर भारत ने उठाए सवालिया निशान

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण भारत में हुई मौतों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर एम्स ने सवाल खड़े किए हैं। एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने तीन प्रमुख कारण भी बताए हैं। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्वसनीय आंकड़ों को जमा नहीं किया। उन्होंने संगठन द्वारा एकत्रित किए गए आंकड़े और उसके सोर्स पर सवाल खड़े किए हैं। इससे पहले नीति आयोगके सदस्य वीके पॉल भी संगठन के आंकड़ों पर साल खडा कर चुके हैं।

शुक्र, 06 मई 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: WHO, World Health Organization

Courtesy: AajTak

WHO

फोटो: india.com

WHO का खुलासाः इन जानवरों में मौजूद है कोरोना वायरस की भारी मात्रा

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में उथल पुथल मची हुई है। कोरोना महामारी की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम लगातार चीन और आसपास के इलाकों में ख़ोज कर रही है। जिसमे दक्षिण-पूर्व एशिया और जापान के चमगादड़ों और पैंगोलिंस में भारी मात्रा में कोरोनावायरस की मौजूदगी का खुलासा हुआ है। दोनों जीवों में कोरोना वायरस का विकास तेजी से हो रहा है। दुनिया में अब हाइब्रिड कोरोनावायरस फैल रहा है जिस पर वैक्सीन काम करेगा कि नहीं, ये भी… read-more

सोम, 22 मार्च 2021 - 05:27 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: World Health Organization, Covid-19, Coronavirus Pandemic, new strain, bats

Courtesy: Aajtak News