Atlantis City

फोटोः Discover Magazine

इटली में समुद्र के नीचे की गई अटलांटिस शहर की खोज

इटली में समुद्र के नीचे एक असली अटलांटिस शहर की खोज की गई है। यह "बाइआ" शहर है जो दो हजार वर्ष पुराना है। इस शहर की अद्भुत तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि यहां जिंदगी आलीशान होगी। प्राचीन रोमन काल में यह शहर इटली के नेपल्‍स शहर के पास स्थित था एवं इसे आधुनिक मोंटे कार्लो का दर्जा भी दिया गया था। धनी शहर बाइआ के "खजाने" के कारण यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन चुका है।

सोम, 01 नवंबर 2021 - 07:45 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Italy, atlantis city, roman party city, World news

Courtesy: navbharattimes

Taliban

फोटोः EURACTIV.com

तालिबान सरकार को मान्यता देने में देरी के कारण अमेरिका को दी चेतावनी

अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा इस्लामिक अमीरात सरकार को मान्यता देने में हो रही देरी के कारण अमेरिका को चेतावनी दी गई है। तालिबान ने पूरी दुनिया के देशों से इस्लामिक अमीरात सरकार को मान्यता देने की गुहार की है। तालिबान सरकार के अफगानिस्तान में आने के बाद अमेरिका ने सभी फंड को सीज कर दिया एवं अफगान सरकार के अमेरिकी बैंको में जमा सभी पैसों पर कब्जा कर लिया। इसी कारण अफगानिस्तान गंभीर आर्थिक और मानवीय संकट में फंस गया है।

सोम, 01 नवंबर 2021 - 06:25 PM / by Surbhi Shaw

Tags: taliban warns, America, World news, Afghanistan

Courtesy: newsnationtv

Taliban

फोटोः Hindustan

अफगानिस्तान में आईएस और तालिबान के बीच विरोध जारी

अफगानिस्तान के जलालाबाबाद शहर के बाहरी इलाकों में लोगों की लाशे देखी गई है। इन लोगों की हत्या गोली मारने, फांसी पर लटकाकर एवं सिर कलम करके की गई है। साथ ही मृतकों के पास से हाथ से लिखे गए नोट्स में इनका संबंध इस्लामिक स्टेट से बताया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन हत्याओं का जिम्मेदार तालिबान है। अफगानिस्तान में आईएस और तालिबान को कट्टर विरोधी समझा जाता है। 

शनि, 30 अक्टूबर 2021 - 07:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Afghanistan, Taliban, islamic state, World news

Courtesy: BBC News

sword

फोटोः Patrika

इजराइल में समुद्र की तलहटी से मिली 900 वर्ष पुरानी तलवार

इजराइल में समुद्र के उत्तरी तट पर एक तलवार मिली है। इसकी खोज अटलिट के रहने वाले श्‍लोमी काटजिन कार्मेल द्वारा की गई है। प्राचीन वस्‍तुओं के प्राधिकरण के अनुसार यह तलवार 900 वर्ष पुरानी है, जो इजरायल की सरजमीं पर युद्ध लड़ने वाले किसी सैनिक की हो सकती है। इस ऐतिहासिक तलवार को प्राचीन वस्‍तुओं के ऑफिस के राष्‍ट्रीय कोष विभाग में रखा गया है। तलवार को साफ कर उसका अध्‍ययन कर उसे प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा।

बुध, 20 अक्टूबर 2021 - 07:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: sword found, Israel, sea, World news

Courtesy: Newsnationtv

ARCHAEOLOGIST DISCOVERS

फोटोः BBC

समुद्र के किनारे मिला रहस्यमयी जहाज का मलबा: लातविया

लातविया देश की राजधानी रीगा के करीब समुद्र के किनारे पर एक रहस्यमयी जहाज के मलबे की खोज की गई है। स्थानीय लोगों द्वारा 40 फीट के मलबे की खोज के बाद खुदाई शुरू की गई थी। जहाज के मलबे में सैकड़ो तांबे की कीलें मिली है। मलबे की जांच करने वाले पुरातत्त्ववेत्ताओं ने रेत के नीचे पूरे जहाज के होने की आशंका जताई है। देश के नेशनल कल्चर हेरिटेज बोर्ड के अनुसार जहाज 19वीं शताब्दी का बताया जा रहा है। 

सोम, 18 अक्टूबर 2021 - 09:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: archaeologist discovers, mysterious huge shipwreck, archaeology news, World news

Courtesy: Navbharat Times

NSA

फोटो: Punjab Kesari

अगले महीने कई देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक की मेजबानी करेगा भारत

अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा करने के लिए भारत अगले महीने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की बैठक का आयोजन करने जा रहा है। भारत ने इस बैठक के लिए चीन, ईरान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान सहित रूस और पाकिस्तान को भी आमंत्रित किया है। यह बैठक राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय द्वारा आयोजित की जाएगी जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल द्वारा मेजबानी करने की संभावनाएं जताई जा रही है। इस बैठक में अफगानिस्तान में उपजे मानवीय संकट पर विस्तार से… read-more

रवि, 17 अक्टूबर 2021 - 05:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: National Security Adviser, Afganistan crisis, World news

Courtesy: Hindustan News

Bird Flu

फोटोः Dailynews

बर्ड फ्लू के संक्रमण से समुद्री प्राणियों की मृत्यु: इंग्लैंड

इंग्लैंड के एक वाइल्डलाइफ रिहैबिलिटेशन सेंटर में बर्ड फ्लू के संक्रमण से 5 समुद्री सील्स, लोमड़ी और हंस की मृत्यु हो गई है। जिसके कारण वैज्ञानिकों को यह डर है कि बीमारी के समुद्री प्राणियों में फैलने से दुनिया में एक नई महामारी आ जाएगी। बर्ड फ्लू का संक्रमण वर्ष 2020 के आखिरी महीने में ही फैल गया था। यह इमरजिंग इंफेक्शियस डिजीज नामक जर्नल में प्रकाशित किया गया था और H5N8 वायरस के बारे में भी पता चला था।

रवि, 17 अक्टूबर 2021 - 09:30 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Bird Flu, seals died, science news, World news

Courtesy: AajTak

Earthquake

फोटोः Patrika

इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर हुआ 4.8 तीव्रता वाले भूकंप का अनुभव

इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर अक्टूबर 16 को मध्यम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान तीन लोगों की मृत्यु हो गई और सात लोग जख्मी हो गए। अमेरिका भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार यह भूकंप बाली द्वीप के पत्तन शहर सिंगराजा के पूर्वोत्तर में 62 किमी की दूरी पर आया था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई है एवं इसका केंद्र सतह से दस किमी की गहराई पर रिकॉर्ड किया गया है।

शनि, 16 अक्टूबर 2021 - 08:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: indonesia earthquake, island bali, earthquake news, World news

Courtesy: ABP Live

Asia

फोटोः Quora

ग्लोबल वार्मिंग से समुद्र के जलस्तर में बढ़ोतरी, एशिया के कई शहरों के डूबने का दावा

दुनिया में प्रदूषण के कारण बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग के कारण समुद्र का जलस्तर भी बढ़ रहा है। क्लाइमेट रिपोर्ट के अनुसार समुद्र में जलस्तर बढ़ने के कारण एशिया के 50 शहर समुद्र में डूब जाएंगे। इसमें भारत, चीन, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देशों के शहर शामिल है। क्लाइमेट स्टडी के अनुसार दुनिया में जलस्तर बढ़ने के कारण 15 फीसदी तक की आबादी पर असर पड़ेगा और 200 से 2000 वर्षों में धरती के नक्शे में बदलाव होगा।

शनि, 16 अक्टूबर 2021 - 05:01 PM / by Surbhi Shaw

Tags: cities drown, global warming, World news

Courtesy: ZEE News

MLAST

फोटोः Avnews.in

कंधार के मस्जिद में धमाके के कारण 32 लोगों की हुई मौत: अफगानिस्तान

अफगानिस्तान के कंधार के एक शिया मस्जिद में जुम्मे की नमाज के समय एक बार फिर धमाका हुआ है। स्थानीय पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि धमाके में लगभग 32 लोगों की मृत्यु हो गई और 53 लोग घायल हो गए। अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के अनुसार कंधार के इमाम बरगाह मस्जिद में एक के बाद एक तीन बार धमाके हो चुके हैं। इस धमाके के कारण मरने वाले लोगों की संख्या और बढ़ सकती है। 

शनि, 16 अक्टूबर 2021 - 11:30 AM / by Surbhi Shaw

Tags: mosque blast, Kandahar, afghanistan news, World news