फोटो: India TV News
भारत ने 100 घंटे में गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे के 100 किलोमीटर सड़क हिस्से का निर्माण कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि, गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे ने 100 घंटे के अभूतपूर्व समय में 100 लेन किलोमीटर की दूरी पर बिटुमिनस कंक्रीट बिछाकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करके इतिहास रच दिया है। नितिन गडकरी ने ट्वीट किया, "यह उपलब्धि भारत के सड़क अवसंरचना उद्योग के समर्पण और सरलता को उजागर करती है। मैं क्यूब हाईवे, एलएंडटी और गाजियाबाद अलीगढ़ एक्सप्रेसवे… read-more
Tags: World Record, constructing, 100 km road, 100 hours, ghaziabad aligarh expressway
Courtesy: NDTV Hindi
फोटो: Runner's World
बर्लिन मैराथन में इलियुड किपचोगे ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
बर्लिन मैराथन में दो बार के ओलंपिक चैंपियन इलियुड किपचोगे ने सितंबर 25 को नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने मैराथ में 2.1.09 के समय में नया रिकॉर्ड बनाया है। वर्ष 2018 में बनाए अपने रिकॉर्ड में इलियुड ने 30 सेकेंड का सुधार किया है। इस उपलब्धि के बाद उन्होंने कहा कि मेरे पैर और शरीर अब भी युवा की तरह है। उन्होंने कहा कि मैं अपना विश्व रिकॉर्ड तोड़कर खुश हूं।
Tags: World Record, highest records, Marathon
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Business Khabar
बिना जिम जाए बनाई फिटनेस, गिनीज बुक में नाम हुआ शामिल
भारत के 19 वर्षीय अमृतबीर सिंह ने जिम गए बिना ही सबसे ज्यादा नकल पुशअप्स और सबसे अधिक सुपरमैन पुशअप्स करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड को बनान से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। बता दें कि अमृतबीर देसी जुगाड़ कर एक्सरसाइज करते हैं। एक्सरसाइज करने के लिए वो जिम नहीं जाते है। वो सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके भी युवाओं को… read-more
Tags: Guinness Book Of World Record, World Record, pushups, Gym
Courtesy: NDTV News
फ़ोटो: News18hindi
सबसे ज्यादा उम्र में टेस्ट क्रिकेट में विकेट लेने वाले गेंदबाज बने जेम्स एंडरसन
इंग्लैंड के सलामी गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक खास खिताब अपने नाम किया है। एंडरसन टेस्ट में सबसे ज्यादा उम्र में विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी बार्नेंस का 110 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बार्नेंस ने 1912 में 39 साल 52 दिनों की उम्र में टेस्ट विकेट लिया था, लेकिन अब जेम्स एंडरसन ने 40 साल और 19 दिन की उम्र में टेस्ट विकेट लेकर उन्हें पीछे छोड़ा है।
Tags: James Anderson, Test Cricket, Wicket, World Record
Courtesy: Live hindustan
फोटो: jantaserishta
कारगिल विजय दिवस पर कैप्टन विक्रम बत्रा की याद में बनाई तस्वीर, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
कारगिल विजय दिवस के मौके पर केरल के आर्टिस्ट दा विंची सुरेश ने कैप्टन विक्रम बत्रा की ऐसी तस्वीर बनाई है जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गई है। भारतीय आर्मी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आर्टिस्ट ने शहीद कैप्टन का 50 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा है। इसे यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फॉरम में शामिल किया गया है। फॉरम की टीम कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रही और उन्होंने दा विंची सुरेश को सर्टिफिकेट दिया।
Tags: Kargil Vijay Diwas, Captain Vikram Batra, World Record, Kerala
Courtesy: AajTak
फोटो: Media Wala
टोबी अमुसन ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया नया विश्व रिकॉर्ड, फाइनल में जीता स्वर्ण
नाइजीरिया की टोबी अमुसन ने जुलाई 24 को ओरेगन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में सनसनीखेज प्रदर्शन के साथ महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। वैश्विक रिकॉर्ड तोड़ने के बाद, 25 वर्षीय एथलीट ने स्वर्ण पदक जीता। टोबी एम्यूसन से पहले महिलाओं के 100 मीटर बाधा दौड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड अमेरिका की केनी हैरीसन ने जीता था। केनी हैरीसन ने साल 2016 में 12.20 सेकेंड के वक्त… read-more
Tags: world athletics championships, nigerias, amusan, World Record
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: Muscle & Fitness
ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 3182 पुश अप्स
ऑस्ट्रेलिया के एथलीट डेनियल स्कैली ने एक घंटे में 3182 पुश अप्स लगाए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा की गई है। डेनियल स्कैली ने एथलीड जाराड यंग का रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने 128 अधिक पुश अप्स लगाए हैं। ये पहली बार नहीं है जब डेनियल ने कोई रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले डेनियल ने सबसे लंबे समय तक एब्डोमिनल प्लैंक करने का रिकॉर्ड भी बनाया हुआ है।
Tags: Guinness Book Of World Record, Guinness World Records, World Record
Courtesy: ABP Live
फोटो: Outdoor Life
पिता के साथ 11 वर्ष के बच्चे ने पकड़ी 43 किलो की मछली
ब्रिटेन के केंट के रहने वाले 11 वर्षीय कैलम पैटिट ने अपने पिता के साथ मिलकर फ्रांस में 43 किलो की कार्प मछली को पड़ने में सफलता हासिल की। अनजाने में ही उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। ये सबसे बड़ी मछली कपडऩे का रिकॉर्ड है। ये मछली इतनी भारी और बड़ी थी कि इसे कांटे में फंसने के बाद बाहर निकालने में पूरे 20 मिनट का समय लगा।
Tags: Bizzare, bizzare news, World Record, Fish
Courtesy: News18 Hindi
फोटो: TV9Gujarati
श्रीमद भदवत गीता के श्लोकों को 64 मिनट में बोलता है नौ वर्षीय बालक : गुजरात
गुजरात के अहमदाबाद के नौ वर्षीय द्विज गांधी ने श्रीमद भगवद गीता के 700 श्लोक याद कर 64 मिनट में बोलने का रिकॉर्ड बनाया है, जिसे रिकॉर्ड्स ऑफ इंडिया में जगह दी गई है। वैज्ञानिक बनने की इच्छा रखने वाले द्विज ने News 18 को बताया कि कोविड के पहले लॉकडाउन में गीता का सार समझा। इसके बाद उन्होंने कुछ अलग करने के लिए मेहनत शुरु की, जिसमें उनके परिवार ने उनकी मदद की
Tags: World Record, highest records, Guinness World Records
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: India TV
क्रीज पर बिताया 72 घंटे से अधिक समय, मुंबई के क्रिकेटर ने बनाया नया रिकॉर्ड
मुंबई के 19 वर्षीय क्रिकेटर सिद्धार्थ मोहिते ने क्रीज पर 72 घंटे पांच मिनट का समय बिताकर सबसे लंबे समय तक बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि को मान्यता मिलने के लिए वो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के जवाब का इंतजार कर रहे है। नियमों के अनुसार बल्लेबाज हर घंटे में पांच मिनट का ब्रेक ले सकता है। इससे पूर्व मुंबई के ही विराग माने ने 2015 में 50 घंटे बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड बनाया था।
Tags: Cricket, Mumbai, World Record
Courtesy: ABP Live