Justin Bieber

फोटो: AajTak News

जस्टिन बीबर ने पैरालिसिस के कारण रद्द किया अमेरिका टूर

फेमस पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के चेहरे पर रामसे हंट सिंड्रोम वायरस का अटैक हुआ है, जिसके बाद उनका चेहरा पैरालाइज्ड हो गया है। इसके बाद अब बीबर ने अपने अमेरिका का दौरा भी रद्द कर दिया है। बीबर का दौरा जून जुलाई में होना था। इस दौरे के दौरान मिल्वौकी और विस्कॉन्सिन में समरफेस्ट संगीत समारोह समेत कई जगहों पर कार्यक्रम होने थे जिन्हें रद्द किया गया है। हालांकि इस दौरे को जुलाई 31 से शुरू किया जा सकता है।

शुक्र, 17 जून 2022 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: Justin Bieber, World Tour, Justin world tour, Paralysis

Courtesy: TV9 Hindi

Zara Rutherford

फोटो: BreezyScroll

महिला पायलट ने भरी दुनिया की उड़ान, कायम किया रिकॉर्ड

बेल्जियम ब्रिटिश पायलट ज़ारा रदरफोर्ड ने मात्र 19 वर्ष की आयु में दुनिया भर में अकेले उड़ान भरकर सबसे युवा महिला पायलट होना का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। ज़ारा मुख्य रुप से ब्रिटेन की रहने वाली है। ज़ारा ने अपने छोटे हवाई जहाज के साथ उड़ान भरी थी जिसे जनवरी 20 को 155 दिनों की उड़ान के बाद पूरा किया। इस सफर के दौरान ज़ारा ने 52,000 किलोमीटर से अधिक का सफर तय किया। वो कुल 41 देशों में गई।

शनि, 22 जनवरी 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: World Tour, Youngest Female Pilot, World Record

Courtesy: Zee News