Pm

फ़ोटो: NDTV

पेट्रोल में एथेनाल ब्लेंडिंग से बची 41000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा, किसानों को 40,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की हुई आय

विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली के विज्ञान भवन में मिट्टी बचाओ आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेट्रोल में इथेनॉल मिलाए जाने से अबतक 41,000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बचाई जा सकी है। भारत ने समयसीमा से पांच महीने पहले पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर लिया है और इससे देश में करीब 27 लाख टन कार्बन उत्सर्जन कम हुआ तथा भारत को 41,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है।

सोम, 06 जून 2022 - 08:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: World, Ethenol, PM, Blending, Forex Reserve

Courtesy: Zee News

Putin

फ़ोटो: NDTV

पुतिन ने पश्चिमी देशों से कहा- हमें अलग थलग करने में सिर्फ आपका ही होगा नुकसान

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस को अलग-थलग करने की कोशिश कर रहे देश मुख्य रूप से केवल अपनी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मॉस्को को अलग-थलग करना असंभव है। युद्ध के चलते वैश्विक खाद्य और ईंधन आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। हालांकि, पुतिन हिलने के कोई संकेत नहीं दिखा रहे हैं। पुतिन यूरेशियन इकोनॉमिक फोरम के सदस्यों से वीडियो के माध्यम से बात कर रहे थे, जिसमें कई पूर्व-सोवियत राष्ट्र शामिल… read-more

शुक्र, 27 मई 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Putin, World, Western World, Economy

Courtesy: Navbharat Times

Time 100 List Of Most Influential People

फोटो: MSN News

टाइम ने जारी की साल 2022 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट

टाइम ने वर्ष 2022 के लिए '100 सबसे प्रभावशाली लोगों' की अपनी सूची जारी की है। सूची में दो भारतीयों ने ने अपना स्थान सुरक्षित किया है। इसमें पहला नाम सर्वोच्च न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता करुणा नंदी और उसके बाद उद्योगपति गौतम अडानी हैं। कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज को भी सूची में शामिल किया गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी सूची में शामिल हैं।

मंगल, 24 मई 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: World, Gautam Adani, activist khurram parvez, times 100 list

Courtesy: Live Hindustan

dhaka noise pollution

फोटो: The Independent

पड़ोसी देश के ढाका में है सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण

ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न दुनिया के प्रमुख शहरों में सबसे शांत शहर है जबकि बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण होता है। दूसरे नंबर पर भारत में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण होता है। ये जानकारी संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की रिपोर्ट में सामने आई है। इसमें दुनिया के 61 प्रमुख शहरों को शामिल किया गया था। ढाका में एवरेज ध्वनि प्रदूषण 119 डेसीबल है जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 53 डेसिबल होना… read-more

मंगल, 05 अप्रैल 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: World, Australia, Melbourne, noise pollution

Courtesy: Zee News

Palitana Temple

फोटो: Strolling India

भारत का ऐसा शहर जो दुनिया का है एकमात्र शाकाहारी शहर

अगर आप दुनिया के पहले शाकाहारी शहर को देखना चाहते हैं तो आपको गुजरात जाना होगा। भारत में गुजरात के भावनगर जिले में पलिताना सिर्फ भारत ही नहीं, पूरे विश्व का पूर्ण शाकाहारी शहर है। पलिताना जैन धर्म का पालन करने वालों के लिए सबसे शुद्ध और सबसे पूजनीय शहर माना जाता है। दरअसल वर्ष 2014 में सरकार ने इस क्षेत्र में पशु वध पर प्रतिबंध लगा दिया और तब से यहां एक भी जानवर नहीं मारा गया है। 

गुरु, 17 फ़रवरी 2022 - 08:05 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: World, Vegetarian, town, first and only

Courtesy: India TV

Elif Kochaman

फोटो: Actp News

दुनिया की सबसे छोटी कद वाली महिला का निधन

दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला एलीफ कोकामन का निधन हो गया। 33 वर्षीय एलीफ कोकामन का कद मात्र 73 सेंटीमीटर था, जिसके कारण गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में उनका नाम दर्ज हुआ था। द मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनके बॉडी पार्ट्स ने काम करना बंद कर दिया और उनक निधन हो गया। एलीफ तुर्की के उस्मानिया स्थित कदिरली शहर में रहती थीं। 

रवि, 02 जनवरी 2022 - 05:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Elif Kochaman, World's Smallest Woman, World

Courtesy: Zee News Hindi

Happy New Year

फोटो: The Times of India

जानें Happy New Year के पीछे का इतिहास

ग्रिगोरियन कैलेंडर के अनुसार पूरी दुनिया जनवरी एक को नए साल के रूप में मना रही है। जनवरी एक को नए साल के रूप में मनाने की परंपरा अक्टूबर 15, 1982 से हुई थी, जब अमेरिका के एलॉयसिस लिलिअस ने यह कैलेंडर दुनिया के सामने पेश किया था। इससे पहले पूरी दुनिया में जूलियन कैलेंडर फॉलो किया जाता था जिसमें मात्र दस महीने होते थे। हालांकि भारत में सभी धर्मों के हिसाब से अलग-अलग समय पर नए वर्ष की शुरुआत होती है।  

शनि, 01 जनवरी 2022 - 09:00 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Happy New Year, 2022, World

Courtesy: Hindi Khabar

Desmond Tutu

फोटो: Sky News

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आर्कबिशप एमेरिटस डेसमंड टूटू का निधन

दक्षिण अफ्रीका में श्वेत अल्पसंख्यकों और नस्लवादी रंगभेद शासन के खिलाफ हुंकार भरने वाले आर्कबिशप एमेरिटस डेसमंड टूटू का दिसंबर 26 को निधन हो गया। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने डेसमंड टूटू के निधन की जानकारी दी। उन्हें 1984 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। डेसमंड टूटू के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विश्व के कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।  … read-more

रवि, 26 दिसम्बर 2021 - 04:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Archbishop Desmond Tutu, South Africa, Death, World

Courtesy: Aaj Tak News

Google

फोटो: Verdict

रूस ने गूगल पर लगाया 9.8 करोड़ डॉलर का जुर्माना

मॉस्को की एक अदालत ने दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर 9.8 करोड़ डॉलर का बड़ा जुर्माना लगाया है। गूगल पर अवैध सामग्री को हटाने में लगातार विफल होने के बाद यह जुर्माना लगाया गया है। गूगल पर लगाए गए जुर्माने की राशि को उसकी वार्षिक आय के प्रतिशत के आधार पर तय किया गया है। इससे पहले रूस फेसबुक और ट्विटर जैसी कई दिग्गज टेक कंपनियों पर जुर्माना लगा चुका है। 

शनि, 25 दिसम्बर 2021 - 03:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Russia, Google, Compensation, World

Courtesy: Amar Ujala News

Beijing Olymipcs 2022

फोटो: NDTV

बीजिंग विंटर ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार करेगा कनाडा

कनाडा ने बीजिंग में होने वाले विंटर ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार करने का फैसला किया है। इसी के कनाडा बीजिंग ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार करने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन भी इसके राजनयिक बहिष्कार की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि इसका असर खिलाड़ियों पर नहीं पड़ेगा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि चीन में लगातार मानवाधिकार उल्लंघन के कारण हम ऐसा कर रहे हैं, इससे चीन को आश्चर्य नहीं होना चाहिए।  

शुक्र, 10 दिसम्बर 2021 - 12:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Beijing Winter Olympics, Canada, America, World

Courtesy: DNA India