Elon Musk

फोटो: CNBC

यूट्यूबर बना सबसे अमीर शख्स, एलन मस्क को भी पछाड़ा

एक यूट्यूबर ने दावा किया कि उनकी कंपनी अनलिमिटेड मनी लिमिटेड का मार्केट कैप सात मिनट के लिए 500 बिलियन पाउंड आंका गया, जिसके जरिए वो सात मिनट के लिए दुनिया का सबसे अमीर शख्य बने। उसने टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क को भी आमदनी के मामले में पछाड़ दिया है। इस यूट्यूबर का नाम है मैक्स फोश जो मनी टेबल के टॉप पर कुल सात मिनट के लिए सबसे अमीर शख्स बना रहे।

शुक्र, 18 फ़रवरी 2022 - 01:50 PM / by रितिका

Tags: Elon Musk, Tesla CEO Elon Musk, Youtuber, World's Richest Man

Courtesy: NDTV News

Bernard Arnault

फोटो: Business Insider

दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने बर्नार्ड अर्नाल्ट

फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलिनेयर्स लिस्ट के मुताबिक बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने जेफ बेजोस को पछाड़कर इस सूची में पछाड़कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इस लिस्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 198.9 अरब डॉलर है। इसी सूची के मुताबिक जेफ बेजोस 194.9 अरब डॉलर के साथ दूसरे जबकि एलन मस्क 185.5 अरब डॉलर संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 72 वर्षीय बर्नार्ड अर्नाल्ट इस समय कुल 70 ब्रांड्स के मालिक हैं।  

शनि, 07 अगस्त 2021 - 09:00 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Bernard Arnault, Forbes Real Time Billionaire Index, business, World's Richest Man

Courtesy: NDTV News

Jeff Bezos

फोटो: Business insider

जेफ़ बेजोस फिर बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

LVMH के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट मई 25 को जेफ बेजोस को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे, लेकिन उसके चंद घंटों बाद जेफ बेजोस ने फिर से अपनी पहले स्थान की कुर्सी हासिल कर ली। बर्नार्ड अरनॉल्ट की कुल नेटवर्थ 188 अरब $ है, जबकि जेफ बेजोस की कुल नेटवर्थ 188.9 अरब $ है। Forbes के मुताबिक Tesla और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क इस समय अमीरों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं।

बुध, 26 मई 2021 - 05:35 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Jeff Bezos, Bernard Arnault, World's Richest Man, Forbes Richest List

Courtesy: zee News

Elon Musk-World's Richest man

फोटो: Business Standard

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने इलोन मस्क, जेफ बेजोज को छोड़ा पीछे

टेस्ला इन्क और स्पेसएक्स के मालिक इलोन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके है। मस्क ने अमेज़ॉन कंपनी के मालिक जेफ़ बेजोज को पीछे छोड़ नंबर एक स्थान पर जगह बना ली है। इलोन मस्क की कुल संपत्ति बढ़ कर 188.5 अरब डॉलर हो गयी है वही जेफ़ बेजोज की 181 डॉलर है। जेफ़ बेजोज़ 2017 से शीर्ष स्थान पर थे। पिछले एक साल में इलोन मस्क की संपत्ति में छह गुना बढ़ोतरी हुई है जो 2019 में 30 अरब डॉलर थी। 

शुक्र, 08 जनवरी 2021 - 02:36 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Elon Musk, Jeff Bezos, World's Richest Man

Courtesy: ZEE NEWS