फोटो: India TV News
1970 के बाद से दुनिया भर में वन्यजीव आबादी में दर्ज की गयी 69% की गिरावट: डब्ल्यूडब्ल्यूएफ रिपोर्ट
WWF की लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट (LPR) 2022 के अनुसार, 1970 और 2018 के बीच दुनिया भर में निगरानी की जाने वाली वन्यजीव आबादी में 69 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। 5,230 प्रजातियों की लगभग 32,000 आबादी की विशेषता, रिपोर्ट में प्रदान किए गए लिविंग प्लैनेट इंडेक्स (एलपीआई) से पता चलता है कि यह उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के भीतर है जहां निगरानी की गई कशेरुक वन्यजीव आबादी चौंका देने वाली दर से घट रही है… read-more
Tags: wildlife populations, Worldwide, wwf report, living planet report, lpr
Courtesy: Jagran News
फोटो: STATE TIMES
संयुक्त राष्ट्र: कोरोना के चलते दुनिया भर में बढ़ेगा बेरोजगारी का संकट
संयुक्त राष्ट्र ने महामारी कोविड-19 की वजह से वैश्विक स्तर पर आए 'बेरोजगारी की समस्या' की बात कही है। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (UN agency) ने बताया कि रोजगार व राष्ट्रीय आय के क्रम में सभी देश काफी पीछे हो चुके हैं। इसका असर अगले साल तक रह सकता है और 20 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने की आशंका जताई गई है। विश्व भर में 10.8 करोड़ लोग कामगार ‘गरीब या अत्यंत गरीब’ की सूची में शामिल हो चुके हैं।
Tags: United Nations, Unemployment rate, Worldwide, warning
Courtesy: Dainik Jagran
फोटो: UNICEF
दुनियाभर में 55 देशों के करीब 15.5 करोड़ लोग कर रहे भुखमरी का सामना
संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी 2021 ग्लोबल रिपोर्ट ऑन फूड क्राइसिस के अनुसार दुनियाभर के 55 देशों के करीब 15.5 करोड़ लोग 2020 के दौरान से गंभीर खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं। यह आंकड़ा पिछले पांच वर्षों के उच्चतम स्तर पर है, जोकि 2019 में करीब 13.5 करोड़ था। रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 में 55 देशों में रहने वाले पांच वर्ष से कम उम्र के करीब 7.5 करोड़ बच्चे… read-more
Tags: malnutrition, un report, Food security, Food and Nutrition, Worldwide
Courtesy: Downtoearth News
फोटो: Startup Base
बायजू ने वैश्विक रूप से पेश किया 'बायजू फ्यूचर स्कूल'
स्कूल-लर्निंग ऐप बायजू ने वैश्विक रूप से अपना 1:1 लाइव ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म 'बायजू फ्यूचर स्कूल' पेश किया है। यह फ्यूचर स्कूल मई महीने से अमेरिका, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, इंडोनेशिया और मैक्सिको के अलावा आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों में भी उपलब्ध होगा। बायजू फ्यूचर स्कूल 6-18 साल के बच्चों को लाइव 1:1 प्रशिक्षण अनुभव के जरिये इंगेजमेंट और पर्सनलाइज्ड लर्निंग को बढ़ावा देने के मकसद से कोडिंग और मैथ की पेशकश करेगा। इस नई पेशकश को… read-more
Tags: Worldwide, Byjus, school learning app, Byju's future school
Courtesy: Business Standard News
फोटो: National Geographical Society
महासागरों ने ओजोन परत को प्रभावित करने वाली केमिकल सीएफसी-11 का शुरू किया उत्सर्जन
दुनिया भर के महासागरों ने लम्बे समय से अवशोषित कर रहे ओजोन को नुकसान पहुंचने वाले हानिकारक केमिकल को उत्सर्जित करना शुरू कर दिया है। महासागर सभी निर्मित सीएफसी-11 (क्लोरोफ्लोरोकार्बन, जिसका उपयोग रेफ्रिजरेंट और इंसुलेटेड फोम में किया जाता है) उत्सर्जन का लगभग 5 से 10 फीसदी अवशोषित कर चुके हैं। मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के शोधकर्ताओं के अनुसार उन्होंने समुद्रीय प्रवाह में वायुमंडलीय सांद्रता को प्रभावित करने वाली सीएफसी-11… read-more
Tags: Oceans, CFC-11, Worldwide, MIT, Research Study
Courtesy: Down To Earth News
फोटो: Britannica
स्नेक बाइट से बचाने के लिए तैयार किया जायेगा मॉडल
हर साल दुनियाभर में लगभग 18 लाख लोग सांप के काटने का शिकार होते है, वहीं 94 हजार लोगों की मौत हो जाती है। सांपों के काटने से होने वाली मृत्यु में उष्णकटिबंधीय क्षेत्र प्रमुख माना जाता है, जिसमें दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और उप-सहारा अफ्रीका शामिल है। इसी को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2030 तक इस समस्या से निपटने के लिए एक मॉडल बनाया है, जिसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों और मौसमों में सांपों के काटने के पैटर्न का अनुमान लगाकर इसको 50… read-more
Tags: WHO, Snakes Bite, Wildlife, biodiversity, Worldwide
Courtesy: Downtoearth News
फोटो: Financial Times
फेस मास्क दुनियाभर में पर्यावरणीय खतरे को दे रहा बढ़ावा
एक अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में हर महीने 129 अरब फेस मास्कों का उपयोग होता है, जिसका मतलब यह है कि हर मिनट 30 लाख मास्कों का उपयोग किया जाता है। जिनमें से ज्यादातर प्लास्टिक माइक्रोफाइबर से बने डिस्पोजेबल फेस मास्क हैं। शोध में चेतावनी के रूप में कहा गया है कि इस वक़्त प्लास्टिक बैग की तुलना में मास्क की चिंता अधिक होनी चाहिए, जिसके अनुचित तरीके से निपटान की वजह से पर्यावरणीय खतरे बढ़ सकते हैं, जिसे अगली प्लास्टिक की समस्या बनने… read-more
Tags: facemask, Disposal, Worldwide, Research Report, Environmental Issues
Courtesy: Downtoearth News
फोटो: who.int
दुनिया भर में तीन में से एक महिला हुई है शारीरिक, यौन ‘हिंसा’ की शिकार: WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मार्च 9 को जारी संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी की अध्ययन रिपोर्ट में 2010-2018 की अवधि के आकड़ों के अनुसार बताया कि दुनिया भर में तीन में से लगभग एक महिला अपने जीवनकाल में शारीरिक या यौन हिंसा की शिकार हुई है। अध्ययन के अनुसार एक चौथाई युवतियों ने करीब 25 वर्ष की आयु पूरी होने तक अपने साथी द्वारा हिंसा का अनुभव किया है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस ने कहा कोविड-19 महामारी के चलते महिलाओं के खिलाफ हिंसा हर… read-more
Tags: WHO Report, Sexual Violence, Women, Worldwide
Courtesy: The Print News
फोटो: WWF
दुनियाभर में 931 मिलियन टन भोजन होता है बर्बाद- रिपोर्ट
संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी फूड वेस्ट इंडेक्स रिपोर्ट 2021 के अनुसार अनुमानित रूप से पूरी दुनिया में 931 मिलियन टन भोजन कचरे के डब्बे में जाता है। भारत के हर घर में प्रति व्यक्ति द्वारा सालाना 50 किलोग्राम खाना बर्बाद किया जाता है। वहीं वैश्विक स्तर पर प्रतिघर 74 किलोग्राम खाना बर्बाद किया जाता है। UNEP की रिपोर्ट 2019-20 में भारत में बर्बाद किये गए खानों का कुल वजन तिलहन, गन्ना आदि के कुल उत्पादन के बराबर होता है। इस वजह से पूरी दुनिया में… read-more
Tags: Food index 2021, UNEP, India, Worldwide, Food waste
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Quest Magazine
दुनियाभर के लगभग 250 करोड़ लोग 2050 तक हो जाएंगे बहरेपन का शिकार - डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन की वर्ल्ड रिपोर्ट ऑन हियरिंग में दुनिया भर में 2050 तक हर 4 में से 1 व्यक्ति (लगभग 250 करोड़ लोग) को सुनाई नहीं देने की समस्या उत्पन्न हो चुकी होगी। डब्ल्यूएचओ के 2018 के आंकड़ों के मुताबिक भारत में लगभग 630 लाख लोग (6.3%) सुनने की समस्या से ग्रसित थे, जिसमें 7.6 फीसदी वयस्कों और 2 फीसदी बाल्यावस्था में बहरेपन का अनुमानित प्रसार है। 60 फीसदी बच्चों में न सुनाई देने की समस्या को उचित देखभाल और टीकाकरण के माध्यम से रोका… read-more
Tags: Hearing Disorder, 3march World Hearing Day, WHO Report, Worldwide
Courtesy: Downtoearth News