lucky bisht nsg commando

फोटो: News Track Live

कमांडो लकी बिष्ट के जीवन पर आधारत फिल्म बनाने के लिए कहानी लिखेंगे हुसैन जैदी

सेना के पूर्व कमांडो लकी बिष्ट के जीवन पर आधारित एक किताब को लेखकर हुसैन जैदी लिख रहे हैं। इस किताब को आने वाले समय में फिल्म की शक्ल मिल सकती है। बता दें कि उत्तराखंड के रहने वाले लकी बिष्ट एनएसजी कमांडो रहे हैं। उन्होंने कई ऑपरेशंस में हिस्सा लिया और कई राजनेताओं को सुरक्षा दी है। बता दें कि हुसैन जैदी द्वारा लिखित कई पुस्तकों पर फिल्म बन चुकी है।

गुरु, 02 जून 2022 - 11:01 AM / by रितिका

Tags: Bollywood, Writer-Director, Writer, NSG Commandos

Courtesy: NDTV News

Murderer

फ़ोटो: los Angels Times

'अपने पति को कैसे मारें' किताब की लेखिका ने किया अपने पति का क़त्ल

अमेरिका की एक लेखिका एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें खुद लेखिका ने अपने पति को मार डाला और यह बात किसी को पता नहीं चल पाई। हद तब हो गई जब उस महिला ने एक किताब लिख दी जिसका शीर्षक है कि ‘अपने पति को कैसे मारें’। इस लेखिका का नाम नैंसी क्रैंप्टन ब्रोफी है, इस महिला के ऊपर खुद अपने पति को जान से मारने का केस चल रहा है। पुलिस ने जांच शुरू की तो धीरे-धीरे मामले का खुलासा हुआ।

गुरु, 26 मई 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, Writer, murder, Police

Courtesy: Hindustan

Venkata Subbaiah

फोटो: Dainik Savera times

कन्नड़ लेखक वेंकटसुबैया का 107 साल की उम्र में निधन

जानेमाने कन्नड़ लेखक एवं समालोचक प्रोफेसर गंजम वेंकटसुबैया का निधन हो गया है। वह 107 वर्ष के थे। उन्हें पद्म श्री, पम्पा पुरस्कार, साहित्य अकादमी द्वारा भाषा सम्मान, कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार और कर्नाटक साहित्य अकादमी पुरस्कार जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। कन्नड़ साहित्यिक क्षेत्र में लोकप्रिय जी वेंकटसुबैया एक लेक्सियोग्राफर, व्याकरणिक और साहित्यिक आलोचक थे। उन्होंने 12 शब्दकोष संकलित किए हैं। 100 साल पार करने के बाद भी उनका… read-more

सोम, 19 अप्रैल 2021 - 06:51 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Kannada, Writer, editor, Ganjam Venkatasubbaiah, Dead

Courtesy: Amarujala News