फोटो: Xiaomi Planet
Xiaomi का नया एयर कंडीशनर लॉन्च, कई विशेषताओं से है युक्त
Xiaomi का नया MIJIA फ्रेश एयर कंडीशनर वर्टिकल 3 HP लेटेस्ट एयर कंडीशनर लॉन्च हुआ है, जिसका रिटेल प्राइस 87 हजार रुपये है। एनर्जी एफिशिएंट होने के साथ वर्टिकल स्टैंडिंग डिजाइन में ये एसी HEPA फिल्टर और कंप्रेशर के साथ आता है। वॉयस कंट्रोल फीचर के इस एसी के कंप्रेशर की क्षमता 215 मीटर क्यूब प्रति घंटे की है। इसमें जोन्ड एयर सप्लाई, हाई टेंप्रेचर ड्राइंग और सेल्फ क्लिनिंग जैसे फीचर है।
Tags: Xiaomi, Xiaomi India, Air Conditioner, fresh air
Courtesy: AajTak News
फोटो: Gizchina
इस साल के अंत तक रिलीज हो सकता है Xiaomi का अपडेटेड वर्जन
Xiaomi इस वर्ष के अंत तक MIUI का लेटेस्ट वर्जन MIUI 13 रिलीज कर सकती है। नए अपडेट के साथ यूजर्स को कई सारे नए फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। इसके तहत MI 11, MI11 Pro, MI 11 Ultra, MI 11 Lite, MI 10S, Redmi K40, K40Pro और K40+ को अपडेट किया जा सकेगा। इसमें सबसे बड़ा अपडेट Xiaomi के किसी भी फोन में 3GB तक वर्चुअल रैम बढ़ जाएगी। यूजर्स जल्द ही अपडेटेड वर्जन के इंतजार में है।
Tags: Xiaomi India, xiaomi software update, Mi India, Technology
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: The Economic Times
Xiaomi बंद करने वाला है अपना MI सब-ब्रांड
Xiaomi जल्द ही अपने MI सब ब्रांड को बंद करने की तैयारी में है। XIAOMI के भारत में भी कई सब-ब्रांड्स हैं, जैसे- Redmi, Poco, Mi और खुद Xiaomi नाम से भी वह कई प्रोडक्ट बाजार में लाती रहती है। Xiaomi ने Mi सब-ब्रांड के तहत 10 साल पहले अपना पहला फोन लॉन्च किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi अपने Mi के प्रोडक्ट्स को भी Xiaomi के टैग के साथ ही बाजार में लाएगी।
Tags: Xiaomi India, Xiaomi, Mi India, Redmi, Smartphones
Courtesy: NBT news
फोटो: Mi.com
देश में Redmi सब-ब्रांड के तहत लांच हुआ Xiaomi का पहला लैपटॉप
Xiaomi ने भारत में RedmiBook Pro और RedmiBook ई-लर्निंग एडिशन लॉन्च किया है। RedmiBook सीरीज के दोनों लैपटॉप में 15.6 इंच डिस्प्ले है। Xiaomi ने इनमें 11वीं जेनरेशन के इंटेल प्रोसेसर,10 घंटे की बैटरी लाइफ, विंडोज 10 होम, एमएस ऑफिस 2019 और फाइल स्थानांतरित करने के लिए एमआई शेयर के साथ लॉन्च किया है। भारत में RedmiBook Pro की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। ई-लर्निंग एडिशन की कीमत 41,999 रुपये और 44,999 रुपये रखी है।
Tags: redmibook, Xiaomi, Xiaomi India, Mi India, Redmi, manu kumar jain, Laptop, Laptops Demand
Courtesy: India.com
फोटो: Xiaomi
लॉन्च हुआ लैपटॉप और स्मार्टफोन दोनों को चार्ज करने वाला Mi HyperSonic Power Bank
Mi India ने सुपर फास्टचार्जिंग के लिए Mi HyperSonic Power Bank भारत में लॉन्च कर दिया है। इस पावर बैंक में 20,000mAh की बैट्री और 50W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। इससे लैपटॉप और स्मार्टफोन दोनों को चार्ज किया जा सकेगा। इसमें तीन चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं, जिससे एक ही बार में कई प्रोडक्ट्स को चार्ज किया जा सकेगा। इसकी शुरुआती कीमत 3,499 रुपये है। इसे मॉडर्न ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
Tags: Redmi, Xiaomi, Xiaomi India, xiaomi powerbank, XIAOMI INIDA, Power backup, tech news
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: BGR
बंद हो सकता है Xiaomi का पॉपुलर फोन Mi 11 Lite
हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi अपने सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन को डिस्कंटीन्यू कर सकती है। इस हैंडसेट के बंद होने का सबसे बड़ा कारण यह हो सकता है कि कंपनी Mi 11 Lite 5G को जल्द ग्राहकों के लिए लॉन्च कर सकती है। टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Mi 11 Lite 4G को भारत में बंद कर दिया गया है, क्योंकि शाओमी इस हैंडसेट के 5जी मॉडल को लॉन्च करने की योजना बना रही है।
Tags: Xiaomi, Xiaomi India, 5G, Smartphones
Courtesy: Khabar sansar
फोटो: Mi.com
अगस्त तीन को भारत में लॉन्च होगा Xiaomi का रेडमी बुक लैपटॉप
Xiaomi की सब-ब्रांड रेडमी भारत में अगस्त तीन को अपना पहला लैपटॉप लॉन्च करेगी, इसकी जानकारी खुद रेडमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने दी है। इसका लॉन्च ऑनलाइन इवेंट के जरिए किया जाएगा। रेडमी बुक के बारे में आधिकारिक तौर पर किसी भी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है। Xiaomi कंपनी ने भारत में पिछले साल रेडमी के लैपटॉप पेश किए थे। अब कंपनी इस साल रेडमी ब्रांड के लैपटॉप को भारत में लेकर आ रही है।
Tags: Redmi, Laptop, Xiaomi India, Xiaomi, new launch
Courtesy: Jagran News
फ़ोटो: NDTV
भारत मे लॉन्च हुआ POCO F3 GT, जानें कीमत और खासियत
POCO का नया स्मार्टफोन Poco F3 GT भारत मे लांच हो गया है। ये स्मार्टफोन स्पेशली गेमिंग यूज़र्स के लिए बनाया गया है। फ़ोन में अलग से गेमिंग ट्रिगर भी दिया गया है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1200 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही 6.67इंच की टर्बो 10 बिट एमोलेड डिस्प्ले है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फ़ोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस दिया गया है। इसके 6GB+128GB वैरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है।
Tags: POCO F3, Xiaomi India, MIUI, gaming smartphone
Courtesy: Amar Ujala News
फ़ोटो: Livemint
लॉन्च से पहले Redmi Note 10T 5G की कीमत लीक
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी के Redmi Note 10T 5G के लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि फोन की कीमत14999 रुपये होगी। इसका 4GB+128GB वैरिएंट ही भारत मे लॉन्च होगा। ये फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड MIUI पर चलता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच-फुल HD+डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
Tags: Xiaomi India, REDMI NOTE 10T 5G, TRIPLE CAMERA, MediaTek
Courtesy: Aaj Tak News
फोटो: TechRadar
जून 22 को लॉन्च होगा Xiaomi का सबसे स्लिम स्मार्टफोन Mi 11 Lite
भारत में Xiaomi का सबसे स्लिम स्मार्टफोन Mi 11 Lite लॉन्च होने जा रहा है। जून 22 को इसका लॉन्च इवेंट होगा। स्मार्टफोन में दमदार स्नैपड्रैगन 732 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, इसमे 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55 इंच की फुल HD+ Amoled डिस्प्ले दी गई है। Mi 11 Lite स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसका प्राइमरी सेंसर 64MP का दिया गया है। फ़िलहाल स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नही किया गया है।
Tags: Mi 11, Xiaomi India, new smartphone, new launch
Courtesy: Live Hindustan