Redmi K50

फोटो: MI Community

अगले साल लॉन्च होगी Redmi K50 स्मार्टफोन सीरीज

Redmi अपनी आगामी स्मार्टफोन सीरीज़ Redmi K50 बहुत जल्द लॉन्च कर सकता है। इसके कुछ लीक्स सामने आए हैं। इस सीरीज के अंदर Redmi K50, K50 Pro और K50 Pro+ लॉन्च हो सकते हैं। K50 Pro और K50 Pro+ में 108MP का कैमरा सेटअप और 67W की फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। इसके अलावा Redmi K50 में 48MP का कैमरा सेटअप हो सकता है। यह स्मार्टफोन 2022 की शुरुआत में लॉन्च हो सकते हैं।

शनि, 06 नवंबर 2021 - 03:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Xiaomi, Redmi, Redmi K50, 108 MP

Courtesy: NDTV

Xiaomi 12

फोटो: Gizmochina

2022 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता Xiaomi 12 स्मार्टफोन

Xiaomi बहुत जल्द अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 12 लॉन्च करने वाला है। उससे पहले फोन की फ़ोटो सामने आई है। इस फोन का डिज़ाइन लोगो को बहुत पसंद आ रहा है। बताया जा रहा है कि इसमें Xiaomi 12 में स्नैपड्रैगन 898 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें 120 वाट की वायर्ड चार्जिंग और 50 वाट की वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है। इसको 2022 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

गुरु, 04 नवंबर 2021 - 04:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Xiaomi, xiaomi 12, Qualcomm Snapdragon, India

Courtesy: Zee News Hindi

Poco C31

फोटो: Pricebaba

भारत में आज लॉन्च होगा POCO C31 स्मार्टफोन

POCO C31 स्मार्टफोन सितंबर 30 को भारत मे लॉन्च होने जा रहा है। यह स्मार्टफोन POCO C3 का अपग्रेडेड वर्ज़न माना जा रहा है। इस स्मार्टफोन में POCO C3 की तरह ही 6.53-इंच आईपीएस एलसीडी HD+ डिस्प्ले, 13MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5MP का फ्रंट कैमरा और दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 5000MAH की बड़ी बैटरी आ सकती है। POCO C31 एक कम कीमत वाला स्मार्टफोन होने वाला है।

गुरु, 30 सितंबर 2021 - 10:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: Xiaomi, poco c31, Smartphones, Technology

Courtesy: Zee News Hindi

Mi 11 Lite 5G NE

फोटो: Gizmochina

सितंबर 29 को भारत मे लॉन्च होगा Mi 11 Lite 5G NE

Xiaomi अपना नया स्मार्टफोन Mi 11 Lite 5G NE सितंबर 29 को भारत मे लॉन्च करेगा। इसकी मेन हाईलाइट इसकी थिकनेस और वज़न रहने वाले हैं। इसका वजन 158 ग्राम और मोटाई 6.81 मिलीमीटर है। इसमें 6.55-इंच FHD+ 90Hz का एमोलेड डिस्प्ले है। फोन स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर पर चलेगा। इसमें 20MP का सेल्फी कैमरा होगा। वहीं 4250mah की बैटरी दी जाएगी। जो 33W की फास्ट चार्जिंग को स्पोर्ट करती है। हालांकि अभी इसकी कीमत का खुलासा नही किया गया है।।

शुक्र, 17 सितंबर 2021 - 02:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Xiaomi, Mi 11 Lite, Smartphones, 5G

Courtesy: Zee News

Xiaomi 11T

फोटो: PriceinAll

Xiaomi के ग्लोबल इवेंट में लॉन्च किये जा सकते हैं Xiaomi 11T और 11T Pro

Xiaomi का ग्लोबल इवेंट सितंबर 15 को होगा, जहां xiaomi 11T सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में xiaomi 11T और 11T Pro दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। Xiaomi 11T और 11T Pro दोनो ही 120Hz के रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले के साथ आ सकते हैं। Xiaomi 11T Pro की मेंन हाईलाइट इसकी 120 वाट की फ़ास्ट चार्जिंग होने वाली है। फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। 

मंगल, 07 सितंबर 2021 - 03:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Xiaomi, xiaomi 11T, Smartphones, 120 hz Refresh rate

Courtesy: Amar Ujala

Mi pad 5

फोटो: Navbharat Times

Xiaomi भारत मे जल्द लॉन्च कर सकता है Mi Pad 5 और Mi Pad 5 Pro

Xiaomi अपना प्रसिद्ध टैबलेट MiPad5 और MiPad5 Pro जल्द भारत मे लॉन्च कर सकता है। दोनो ही टैबलेट्स में 11-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। MiPad5 स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर और Mi Pad 5 Pro में 870 प्रोसेसर दिया गया है। MiPad5 में 13MP का सिंगल रियर कैमरा और MiPad5 Pro में 50MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। हालांकि अभी इसकी भारतीय कीमत का खुलासा नही किया गया है।

सोम, 06 सितंबर 2021 - 01:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Xiaomi, mi pad 5, mi pad 5 pro, tablet

Courtesy: Zee News HINDI

Mi NoteBook Ultra

फोटो: MySmartPrice

भारत में लॉन्च किया गया Mi NoteBook Ultra और Mi NoteBook Pro

Xiaomi ने दो नए लैपटॉप Mi NoteBook Ultra और Mi NoteBook Pro को भारत मे लॉन्च कर दिया है। Mi NoteBook Ultra में 15.6-इंच और Mi NoteBook Pro में 14-इंच का डिसप्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। दोनो लैपटॉप में HD वेबकैम दिया है। दोनो ही लैपटॉप में इंटेल कोर-i7 तक प्रोसेसर मौजूद है। Mi NoteBook Ultra के 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और Mi NoteBook Pro के 8GB वैरिएंट की कीमत 56,999 रुपये है।

शुक्र, 27 अगस्त 2021 - 01:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Xiaomi, MI Laptop, new launch, Technology

Courtesy: Amar Ujala news

Xiaomi brand

फोटो: The Economic Times

Xiaomi बंद करने वाला है अपना MI सब-ब्रांड

Xiaomi जल्द ही अपने MI सब ब्रांड को बंद करने की तैयारी में है। XIAOMI के भारत में भी कई सब-ब्रांड्स हैं, जैसे- Redmi, Poco, Mi और खुद Xiaomi नाम से भी वह कई प्रोडक्ट बाजार में लाती रहती है। Xiaomi ने Mi सब-ब्रांड के तहत 10 साल पहले अपना पहला फोन लॉन्च किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi अपने Mi के प्रोडक्ट्स को भी Xiaomi के टैग के साथ ही बाजार में लाएगी।

बुध, 25 अगस्त 2021 - 04:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Xiaomi India, Xiaomi, Mi India, Redmi, Smartphones

Courtesy: NBT news

Redmi 10

फोटो: Android Authority

भारत मे जल्द लॉन्च हो सकता है Redmi 10 स्मार्टफोन, सामने आई जानकारी

Xiaomi अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi 10 को भारत मे जल्द लॉन्च करने जा रहा है। Redmi 10, 6.5-इंच के फुल HD+ डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का क्वैड कैम सेटअप होगा। इसमें हिलियो G88 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन 5000mah की बड़ी बैटरी के साथ आएगा। इसे चार्ज करने के लिए 18 वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। हालांकि अभी इसकी कीमतों के खुलासा नही किया गया है।

रवि, 15 अगस्त 2021 - 01:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Redmi, Xiaomi, MediaTek, 90hz refresh rate

Courtesy: Zee News

Mi 11 Ultra

फोटो: Sparrows News

टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को शाओमी देगा Mi 11 Ultra

टोक्यो ओलंपिक का भले ही खत्म हो गया हो लेकिन इसमें मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों पर इनामों की बारिश अभी भी जारी है। शाओमी ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को Mi 11 Ultra स्मार्टफोन देने का ऐलान किया है। शाओमी के एमडी मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल सात मेडल जीते हैं। 

सोम, 09 अगस्त 2021 - 09:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Xiaomi, Tokyo Olympic, sports, Technology

Courtesy: Aaj Tak News