Yamaha Fazzio

फोटो: HT Auto

यामाहा ने एक नया रेट्रो लुक वाला स्कूटर फैजियो किया लॉन्च

यामाहा ने एक नया रेट्रो लुक वाला स्कूटर लॉन्च किया है। ये 125cc का स्कूटर है, जिसका नाम फैजियो (Fazzio) है। अभी इस स्कूटर को थाइलैंड में लॉन्च किया गया है। फैजियो को पावर देने के लिए इसमें 125cc सिंगल-सिलेंडर मोटर है जो 8.4bhp और 10.6Nm का आउटपुट देती है। फैजियो में LED हेडलाइट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक USB स्लॉट दिया है। ये बिना चाबी के ऑपरेशन भी करता है। इसकी कीमत लगभग 1 लाख से ऊपर है।

शुक्र, 29 जुलाई 2022 - 08:14 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Fazzio, Yamaha, Scooter, Launch

Courtesy: Hindustan

Yamaha

फोटो: Bike Dekho

Yamaha ने भारत में अपनी लोकप्रिय रही RX100 फिर से लाने के दिये संकेत

Yamaha RX100 भारत में सबसे लोकप्रिय बाइकों में से एक है। यामाहा इंडिया के अध्यक्ष ईशिन चिहाना ने खुलासा किया कि यामाहा ने अब तक किसी भी उत्पाद पर प्रतिष्ठित RX100 मॉनीकर का इस्तेमाल नहीं किया है क्योंकि इसे लेकर भविष्य के लिए उनकी योजना है। उनका यह बयान इशारा करता है कि RX100 वापस आ सकती है। हालांकि अगर यामाह RX100  को लाती है तो 2025 से पहले नहीं आएगी। हालांकि, कंपनी इसे 2026 के लिए प्लान कर सकती है।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 07:48 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Yamaha, RX100, Bike, Launch, India

Courtesy: Zee News

Bike

फोटो: Car&Bike

यामाहा मोटर इंडिया ने भारत में YZF-R15S V3 बाइक को किया लॉन्च

यामाहा मोटर इंडिया ने भारत में स्पोर्ट्स बाइक लवर्स के लिए YZF-R15S V3 बाइक को लांच किया है। इसमें 155cc का लिक्विड कूल्ड 4 स्ट्रोक SOHC 4 वॉल्व फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लगा है। इसकी क़ीमत 1,60,900 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) है। यह बाइक वेरिएबल वॉल्व एक्चुएशन (VVA) और असिस्ट एंड स्लिपर (A&S) क्लच सिस्टम से लैस है। यह यूनीबॉडी सीट के साथ ही खास कलर ऑप्शन में स्पोर्टी लुक देती है।

सोम, 04 जुलाई 2022 - 05:33 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Yamaha, Motor, YZF-R15S V3, Bike, Launch

Courtesy: Amar ujala

Yamaha

फ़ोटो: 91Wheels

Yamaha भारतीय बाजार में जल्द लांच करेगी सिग्नस डीलक्स स्कूटर

यामाहा ने चीन के मार्केट में नए सिग्नस डीलक्स एडिशन स्कूटर को पेश कर दिया है। स्कूटर का लेटेस्ट वर्जन कंपनी के स्टैंडर्ड सिग्ना जीटी 125 का कुछ अलग और बदला हुआ रूप है। यामाहा ने इसे ताजा लुक देने के लिए बाहरी हिस्से में बड़े बदलाव दिए हैं। कंपनी इस स्कूटर को भारतीय मार्केट में जल्द लॉन्च करेगी। यामाहा ने नए स्कूटर को 125 सीसी का एयर-कूल्ड इंजन दिया है जो 8 हॉर्सपावर और 9.7 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

मंगल, 17 मई 2022 - 07:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Yamaha, Scooter, Signus, भारतीय बाजार

Courtesy: News18

Yamaha earphone

फ़ोटो: The Vocal News

भारत में लॉन्च हुए Yamaha के वायरलेस हेडफोन्स, नेकबैंड ईयरफोन सीरीज

जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी Yamaha ने भारत में 6 ऑडियो डिवाइसेज पेश किए हैं। जिनमें वायरलेस हेडफोन्स और ईयरफोन्स शामिल हैं।यामाहा के ये डिवाइसेज न्वॉइज कैंसिलेशन फीचर से लैस हैं। ये डिवाइसेज अलग शेप और साइज में आते हैं। वायरलेस हेडफ़ोन की नई रेंज में Yamaha YH-L700A, YH-E700A, और YH-E500A ओवर-द-ईयर हेडफ़ोन शामिल है। साथ ही Yamaha EP-E70A, EP-E50A, और EP-E30A वायरलेस नेकबैंड इयरफ़ोन शामिल हैं। Yamaha के सभी प्रोडक्ट ऑनलाइन साइट Amazon, Yamaha Music… read-more

बुध, 23 फ़रवरी 2022 - 08:56 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Yamaha, India Launch, Wireless Headphones, neckband

Courtesy: Aaj Tak

Yamaha FZS-Fi

फोटो: BikeDekho

Yamaha ने लॉन्च की अपनी सबसे स्टाइलिश बाइक FZS-Fi 2022

Yamaha ने FZS-Fi के 2022 मॉडल को लॉन्च कर दिया है। Yamaha ने इसमें पिछले मॉडल की तुलना में कुछ बदलाव किए हैं। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी स्टैंडर्ड तौर पर मिलती है। इसमें सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड 149cc इंजन मिलता है। यह इंजन 7,250 rpm पर 12.4 hp और 5500 rpm पर 13.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। Yamaha ने FZS-Fi 2022 की एक्स शोरूम कीमत 1,15,900 रुपये रखी गई है।

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 02:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Yamaha, yamaha fzs-fi, India, Bluetooth

Courtesy: Amar Ujala

Honda vs Yamaha scooters

फोटो: Jagran

यामाहा Fascino या होंडा Activa में कौन है दमदार

भारतीय बाजार में होंडा Activa और यामाहा Fascino स्कूटर में 124 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन आता है जो 8.2 पीएस की पावर जनरेट करता है। दोनों में फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक हैं। दोनों स्कूटर ट्यूबलेस टायर से लैस हैं। होंडा का दावा है कि Activa 60 kmpl की माइलेज देता है। इसकी कीमत की शुरुआती कीमत ₹72637 है। वहीं यामाहा Fascino की बात करें तो यह 68 kmpl की माइलेज देता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹70000 है।

मंगल, 17 अगस्त 2021 - 09:10 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Honda, Scooter, Yamaha, best deal

Courtesy: Jansatta

Yamaha scooters

फोटो: Rushlane

स्कूटर्स पर यामाहा का स्पेशल ऑफर, मिल सकता है 1 लाख का बंपर इनाम

यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनीज त्योहारों के सीजन में स्कूटर खरीद पर स्पेशल ऑफर दे रही है। ऑफर के तहत खरीददार को 2,999 रुपये के निश्चित उपहार के साथ 20,000 रुपये से अधिक का लाभ पाने या एक लाख रुपये का बंपर इनाम जीतने का मौका मिलेगा। कुछ स्कूटरों पर इंश्योरेंस ऑफर और डाउन पेमेंट की सुविधा भी दी जाएगी। यह ऑफर भारत में मौजूद यामाहा के संपूर्ण स्कूटर्स रेंज पर लागू होगा, जिसकी वैधता अगस्त 31 तक रहेगी।

सोम, 16 अगस्त 2021 - 07:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Yamaha, Two wheeler, Festive Season, Festive offers

Courtesy: NBT News

Yamaha FZ-X

फोटो: BikeWale

भारत में लॉन्च हुई यामाहा की शानदार बाइक FZ-X

दिग्गज बाइक कंपनी यामाहा ने अपनी नई बाइक 'यामाहा FZ-X' को दो वेरिएंट में भारत में लॉन्च कर दिया है। पहले वेरिएंट में मोटरसाइकिल कनेक्ट फीचर दिया गया है जिसकी कीमत 1.19 लाख रुपये है जबकि बिना कनेक्ट फीचर वाले वेरिएंट की कीमत 1.16 लाख रुपये है। बाइक में 155cc का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। कंपनी के अनुसार लंबी राइड के लिए ये बाइक  काफी आरामदायक है।

शनि, 19 जून 2021 - 04:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Yamaha, Yamaha FZ-X, new launch, Automobile

Courtesy: Drivespark

Yamha E01

फोटो: Drive Spark

यामाहा ने पेश किया अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर यामाहा E01

जापानी बाइक निर्माता यामाहा ने अपने नेक्स्ट जनरेशन इलेक्ट्रिक स्कूटर यामाहा E01 को पेश कर दिया है। यामाहा का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 125 सीसी के दूसरे स्कूटरों जितना ही पावरफुल होगा। इस स्कूटर में काफी आरामदायक राइडिंग पोजिशन भी दी गई है,वहीं हेड्लाइट के बीचों बीच चार्जिंग प्वाइंट होने के कारण इसे चार्ज करना भी काफी आसान होगा। कंपनी ने इसका ट्रेडमार्क फाइल कर दिया है, और कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च करने की तैयारी में है।

रवि, 09 मई 2021 - 07:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Yamaha, Yamaha E01, Electric Scooter, Automobile

Courtesy: Drive Spark