Hathnikund Barrage

फोटो: India TV News

हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने के कारण हाई अलर्ट पर है दिल्ली सरकार

हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है। राजस्व मंत्री आतिशी ने 23 जुलाई कहा कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 2 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है। उन्होंने एक बयान में कहा, अगर नदी में जल स्तर 206.7 मीटर तक बढ़ जाता है तो यमुना खादर के कुछ हिस्से जलमग्न हो सकते हैं, लेकिन सरकार निकासी के लिए तैयार है।

रवि, 23 जुलाई 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, Yamuna River, Hathnikund Barrage, Government, High Alert

Courtesy: Navbharat Times

Yamuna

फोटो: Latestly

उफनती यमुना नदी लाल किले तक पहुंची, आज बंद रहेगा स्मारक: दिल्ली

दिल्ली में जुलाई 13 को बाढ़ का पानी लाल किले तक पहुंच गया। एएसआई के अधिकारियों ने बताया, स्मारक गुरुवार की दूसरी छमाही के लिए आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया था। दिल्ली बाढ़ को देखते हुए आज भी पर्यटकों के लिए लाल किला बंद रहेगा। यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला में तीन जलशोधन यंत्रों के बंद हो जाने से दिल्ली सरकार ने जलापूर्ति में 25 प्रतिशत की कमी करने का फैसला किया है।

शुक्र, 14 जुलाई 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, overflowing, Yamuna River, Red Fort

Courtesy: Live Hindustan

scum

फोटोः The Wire

यमुना नदी से झाग हटाने के लिए दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी ने 15 नावों को लगाया

दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी द्वारा यमुना नदी में प्रदूषण के कारण उत्पन्न झाग को हटाने के लिए 15 नावों को लगाया गया है। यमुना नदी में दो-दो नावों के बीच रस्सी बांधकर झाग को हटाने का काम किया जाएगा। इस बात का फैसला दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, राजस्व विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा लिया गया है। छठ पूजा के समय इस मुद्दे पर दिल्ली सरकार पर सफाई करवाने के दावों पर सवाल उठ रहे हैं।

बुध, 10 नवंबर 2021 - 05:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: dpcc, deploys boats, scum, Yamuna River, delhi news

Courtesy: Aajtak News

Delhi Water Supply

फोटो: India TV News

दिल्ली के इन हिस्सों में आज जल आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना

यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने से कई ट्रीटमेंट प्लांट प्रभावित हुए हैं। इसी वजह से नवंबर 7 को दिल्ली के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। दिल्ली जल बोर्ड ने एक बयान में कहा कि यमुना नदी में अमोनिया प्रदूषण बढ़ने के कारण सोनिया विहार, भागीरथी, वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला जल शोधन संयंत्रों से पंपिंग प्रभावित हुई है। ग्रेटर कैलाश विधायक सौरभ भारद्वाज ने भी एक बयान जारी कर लोगों को स्थिति से अवगत कराया। 

रवि, 07 नवंबर 2021 - 01:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi water supply, ammonia level, Yamuna River

Courtesy: Live Hindustan

Ganga Yamuna River

फोटो: Patrika

गंगा यमुना में जल स्तर बढ़ने से खाली करवाया गया संगम तट

प्रयागराज में यमुना और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से तटों के आसपास रहने वाले और काम करने वाले लोगों ने तटों को खाली करना शुरू कर दिया है। पंडित, दुकानदार आदि अपना सामान लेकर ऊंचे स्थानों पर जा रहे है। सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ की टीम भी तैनात की गई है, जो किनारे पर रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत दे रही है। घाट के आसपास झोपड़ियां डूब गई है।

मंगल, 03 अगस्त 2021 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: River Ganga, Yamuna River, Allahabad, sangam

Courtesy: News 18 Hindi

Yamuna River

फोटो: Times of India

खतरे के निशान से पार हुई यमुना, लोहे का पुल हुआ बंद

यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को छूने लगा है। दरअसल हथिनी कुंड से छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर हो गया है। इस कारण लोहे का पुल बंद कर दिया है। बढ़ते जलस्तर के कारण पानी का स्तर 205.17 मीटर पर पहुंच चुका है। हालात गंभीर होने पर इलाकों को खाली कराया जा सकता है। प्रशासन राहत कार्य भी संभाल सकता है।

शुक्र, 30 जुलाई 2021 - 03:35 PM / by रितिका

Tags: Delhi Government, Yamuna River, Floods, rainfall

Courtesy: News 18 Hindi

Dead body found in Yamuna river

फोटो: Planet Custodian

कोरोना के डर से ग्रामीण यमुना नदी में प्रवाहित कर रहे हैं शव

उत्तरप्रदेश के हमीरपुर में मई 06 को लगभग एक दर्जन शव यमुना में बहते पाए गए है। पुलिस के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक़ कोरोना के डर की वजह से लोग शवों का दाह संस्कार करने की जगह उन्हें यमुना में प्रवाहित कर रहे है। रिपोर्ट के अनुसार पहले यमुना में एक या दो शव बहते पाए जाते थे, पर अब कोरोना के कारण शवों की संख्या में काफी इज़ाफ़ा हुआ है।

शुक्र, 07 मई 2021 - 07:15 PM / by Shruti

Tags: Yamuna River, Dead Body, uttarpradesh, Kanpur police

Courtesy: The Lallantop News