Ravan Dahan

फ़ोटो: Aajtak

हरियाणा: लोगों पर गिरा जलते हुए रावण का पुतला, कई घायल

हरियाणा के यमुनानगर से दशहरा में एक बड़ी दुर्घटना की खबर आई है, जिसमें दहन के दौरान रावण का पुतला लोगों पर गिर गया है। जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने राहत बचाव कार्य कर घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। पुतले के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रावण के पुतले को को गिरते हुए देखा जा सकता है।

गुरु, 06 अक्टूबर 2022 - 03:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ravan Dahan, Haryana, Injuries, Yamunanagar

Courtesy: Live hindustan