Yemen

फोटो: India TV News

सना में रमजान के लिए चैरिटी कार्यक्रम के दौरान स्कूल में भगदड़ मचने से हुई 85 लोगों की मौत: यमन

यमन की राजधानी में अप्रैल 19 की देर रात वित्तीय सहायता बांटने के एक कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 85 लोगों की मौत हो गई। हौथी द्वारा संचालित आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, यह घटना सना के केंद्र में पुराने शहर में हुई जब व्यापारियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब लोग एकत्र हुए। जानकारी के मुताबिक घटना में 322 लोग घायल हो गए हैं जिनमे से 13 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 

गुरु, 20 अप्रैल 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Yemen, people killed, stampede at school, sanaa, charity event, Ramadan

Courtesy: Money Control

Wheat export

फोटो: ABC News

मोदी सरकार ने गेंहू निर्यात पर लगे बैन के बाद भी यमन को भेजा 2.5 लाख टन गेहूं

यूक्रेन युद्ध से जूझ रहे यमन की मोदी सरकार ने मदद की है। विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव प्रकाश गुप्ता ने जुलाई 12 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में बताया कि तीन महीनों में भारत 2,50,000 टन से अधिक गेहूं निर्यात कर चुका है। संयुक्त राष्ट्र ने भी यमन की मदद किए जाने पर भारत की सराहना की है। परिषद के डिप्टी इमरजेंसी रिलीफ कॉर्डिनेटर जॉयसे सूया ने कहा कि भारत द्वारा भेजी गई सप्लाई का अहम स्त्रोत है।

बुध, 13 जुलाई 2022 - 04:01 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, Yemen, Wheat export

Courtesy: AajTak

saudi led coalition

फोटोः Navbharat Times

यमन में सऊदी अरब के अगुवाई वाली सेना और हूती विद्रहियों के बीच मुठभेड़ जारी

यमन के मारिब में सऊदी अरब के अगुआई वाले सेना और हूती विद्रहियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार सेना ने बताया है कि हवाई हमलों में 10 सैन्य वाहनों को पिछले 24 घंटे में खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही 165 विद्रोहियों को मार गिराया है। हूती विद्रोहियों ने अब तक अब्दिया सहित मारिब के कई फ्रंट पर अपना कब्जा जमा लिया है। 

सोम, 18 अक्टूबर 2021 - 07:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: saudi led coalition, Yemen, Saudi Arabia

Courtesy: News18 hindi

Well of Hell

फोटो: IndiaTimes.com

"वेल ऑफ हेल" में गए वैज्ञानिक ने कहा, अभी स्टडी की है जरुरत

यमन के रेगिस्तान में एक कुआं है जिसे "नरक का रास्ता" कहा जाता है। ओमान केव एक्सप्लोरेशन के आठ वैज्ञानिकों ने इस कुएं में जाकर देखा और पाया कि यहां सांप और गुफाओं वाले मोती है। ये कुआं ओमान के पास है, जिसकी चौड़ाई 30 मीटर और गहराई लगभग 100-250 मीटर है। माहरा के जियॉलजिकल सर्वे और मिनरल रिसोर्स अथॉरिटी के डायरेक्टर जनरल सालाह बभैर ने इसे रहस्यमय स्थिति बताते हुए इस पर अधिक स्टडी करने की बात कही है।

गुरु, 23 सितंबर 2021 - 08:45 PM / by रितिका

Tags: Well of hell, Yemen, Oman

Courtesy: Navbharat Times