Alfaaz singer

फ़ोटो: Zeenews.in

पंजाबी सिंगर अल्फाज पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

पंजाबी इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर "अल्फाज" पर अक्टूबर 1 की रात अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया है। इस हमले में वो बुरी तरह घायल हो गए है। इस मामले की जानकारी देते हुए मशहूर सिंगर हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी किया है। इस पोस्ट में हनी सिंह ने लिखा-"बीती रात मेरे भाई अल्फाज पर किसी ने हमला किया।जिसने भी ये प्लान किया था मैं उसे छोड़ूंगा नहीं। आप प्लीज उसके लिए दुआ करें।"… read-more

सोम, 03 अक्टूबर 2022 - 12:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: yo yo honey singh, alfaaz singer, Attack, Instagram

Courtesy: Aajtak

Yo Yo Honey Singh

फोटो: Indian Express

कोर्ट ने दूसरी बार आदेश का उल्लंघन करने पर लगाई यो यो हनी सिंह को फटकार

हाल ही में पंजाब के मशहूर रैपर हनी सिंह की पत्नी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। हनी सिंह अगस्त 28 को दूसरी बार तीस हजारी कोर्ट में पेश नहीं हुए। कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर अदालत ने उन्हें फटकार लगाते हुए सख्त लहजे में कहा, 'कोई भी कानून से ऊपर नहीं होता।' दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने उन्हें सितंबर 3 को 12:30 बजे पेश होने का आदेश दिया है।

शनि, 28 अगस्त 2021 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: yo yo honey singh, tees hazari court, Domestic violence

Courtesy: Live Hindustan

Honey singh share a post on Instagram

फोटो: Times of India

पत्नी के आरोपों के बाद पहली बार तोड़ी हनी सिंह ने चुप्पी

बॉलीवुड रैपर और म्यूजिक कंपोजर हनी सिंह इन दिनों मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं। पत्नी शालिनी सिंह के उनके परिवार पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाने के बाद हनी सिंह ने भी चुप्पी तोड़ी है, और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी शालिनी सिंह द्वारा लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे हैं और मैं इन आरोपों से बेहद दुखी हूं। मैंने आज से… read-more

शनि, 07 अगस्त 2021 - 11:00 AM / by अजहर फारूक

Tags: yo yo honey singh, Shalini, rapper, Domestic violence

Courtesy: Zee News Hindi

Yo Yo Honey Singh

फोटो: DNA India

यो-यो हनी सिंह की पत्नी ने कोर्ट में दायर की याचिका, जानिये क्या है कारण

बॉलीवुड सिंगर और एक्टर 'यो यो हनी सिंह' के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने 'घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा कानून' के तहत मामला दर्ज कराया है। मामला आज सुश्री तानिया सिंह के मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तीस हजारी कोर्ट के समक्ष सूचीबद्ध किया गया था। श्री संदीप कपूर, सुश्री अपूर्व पांडे और श्री जीजी कश्यप ने हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार का केस पेश किया है। 

मंगल, 03 अगस्त 2021 - 07:02 PM / by सपना सिन्हा

Tags: yo yo honey singh, SHALINI TALWAR, Domestic violence

Courtesy: Patrika News

वायरल हुआ हनी सिंह के कॉलेज टाइम का वीडियो

सोशल मीडिया पर हनी सिंह का एक काफी पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हनी सिंह डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पहले हनी सिंह होस्ट करते हैं और जिन लोगों को परफॉर्म करना है उन्हें आने के लिए कहते हैं। इसके बाद हनी सिंह खुद डांस करते दिखाई देते हैं। बता दें, हनी सिंह ने 2014 के बाद हाल ही में म्यूजिक इंडस्ट्री में वापसी की है।

गुरु, 15 अप्रैल 2021 - 08:16 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: yo yo honey singh, college video, Viral video

Courtesy: ZeeNews