Rakesh tikait and Yogendra Yadav

फोटो: Times of India

किसान महापंचायत में गरजे राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव

लखनऊ में नवंबर 22 को किसान महापंचायत में राकेश टिकैत और योगेंद्र यादव जमकर गरजे। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार MSP की गारंटी और अन्य मुद्दों पर बात कर ले, वरना हम जाने वाले नही हैं। उन्होंने अजय मिश्र को भी जेल में डालने की मांग की। इसके साथ योगेंद्र यादव ने पीएम को अहंकारी बताया और कहा कि बंगाल में उन्हें छोटा इंजेक्शन मिला, अब यूपी में चुनाव में उन्हें बड़ा इंजेक्शन देना पड़ेगा।

मंगल, 23 नवंबर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: Kisan Mahapanchayat, Lucknow, rakesh tikait, Yogendra yadav

Courtesy: Dainik Bhaskar

Yogendra Yadav

फ़ोटो: Getty Images

किसान आंदोलन को मजबूत करने का योगेंद्र यादव ने किया आह्वान

राजस्थान के सीकर में आयोजित किसान महापंचायत में स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने किसानों को संबोधित किया। संयुक्त किसान मोर्चा की इस बैठक में किसान आंदोलन को और मजबूत करने का आह्वान करते हुए यादव ने कहा कि ये कानून आने वाली पीढ़ी के लिए दरवाजे बंद कर देंगे और मंडी व्यवस्था बंद होने से देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मंडी अगर बंद होती है तो किसानों के… read-more

बुध, 24 फ़रवरी 2021 - 10:08 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Krishi bill, Yogendra yadav, mahapanchayat

Courtesy: Navbharat Times

Yogendra yadav

फ़ोटो: Getty images

26 जनवरी को होने वाली किसान परेड को मिली दिल्ली पुलिस की सहमति

कृषि कानूनों के खिलाफ जनवरी 26 के दिन परेड करने वाले किसानों को अब दिल्ली पुलिस की सहमति मिल गई है व इस बात की जानकारी प्रमुख प्रदर्शनकारी योगेंद्र यादव ने दी है। 50 किलोमीटर किसान परेड करने की बात कहते हुए यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस को हम दिल्ली के अंदर जाएंगे जिसमें कुछ रूट निश्चित किये गए हैं उनपर पुलिस से सहमति बन गई है। हालांकि दिल्ली पुलिस के किसी भी आलाधिकारी की ओर से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं कि गई है।

रवि, 24 जनवरी 2021 - 08:06 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Yogendra yadav, Kisan Andolan, tractor parade, Delhi Police

Courtesy: Aajtak news

Yogendra yadav

फ़ोटो: Getty images

किसान संगठनों की सरकार को चेतावनी, कहा- मांग नहीं मानी तो और तेज़ होगा आंदोलन

कृषि कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को विराम नहीं लग रहा है व सरकार और किसान संगठनों के बीच हुई 7 दौर की वार्ता में अभी तक कोई हल नहीं निकला है। ऐसे में किसान संगठनों ने अब केंद्र सरकार को चेतावनी भरे अंदाज़ में आंदोलन और तेज़ करने की बात कही है। प्रदर्शन कर रहे नेता योगेंद्र यादव ने कहा- "चार जनवरी को केंद्र सरकार से अगले स्तर की बातचीत होनी है। अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो हम कुंडली-मानेसर-पलवल राजमार्ग पर 6 जनवरी को मार्च निकालेंगे।"… read-more

शनि, 02 जनवरी 2021 - 10:53 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Yogendra yadav, Farmers' Protest, Modi Government

Courtesy: Aajtak news

Sitaram yechury and Yogendra yadav

फोटो: Outlook.com

क्या दिल्ली दंगों में योगेंद्र यादव और सीताराम येचुरी भी थे शामिल? पुलिस ने किया इस बात का खंडन

समाचार एजेंसी पीटीआई में छपी के खबर के अनुसार पुलिस ने दिल्ली दंगे की सप्लिमेंट्री चार्जशीट में सीताराम येचुरी और योगेंद्र यादव का नाम भी पुलिस ने नामजद किया है। पुलिस ने अब इस बात का खंडन करते हुए कहा है कि यह अफवाह झूठी है इसका कोई तर्क नहीं है और इन नेताओं का बयान एंटी सीएए प्रोटेस्ट में शामिल होने के चलते लिया गया है।

रवि, 13 सितंबर 2020 - 11:44 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Sitaram Yechury, Yogendra yadav, Delhi Riots

Courtesy: News18hindi