CM-Yogi

फोटो: Latestly

दीवाली से पहले उज्ज्वला योजना के 1.75 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर देगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा करते हुए कहा कि दीपावली में उज्ज्वला योजना के 1,75,04,385 लाभार्थियों को मुफ्त रसोई सिलेंडर दिए जायेंगे। अक्टूबर 31 को कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त देने का फैसला लिया गया था। इस योजना का लाभ उठाने के लिए पहले प्रचलित उपभोक्ता दर से 14.2 किलो का सिलेंडर रिफिल कराना होगा… read-more

बुध, 01 नवंबर 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, Yogi Government, Free LPG Cylinders

Courtesy: Live Hindustan

Uttar Pradesh

फोटो: Latestly

50 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पुलिसकर्मियों का ट्रैक रिकॉर्ड देखने के बाद होगी यूपी पुलिस से सेवानिवृत्ति

यूपी सरकार ने पुलिसकर्मियों के रिटायरमेंट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 50 साल की उम्र पार कर चुके पुलिसकर्मियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए स्क्रीनिंग को लेकर अक्टूबर 27 को आदेश जारी किया गया। एडीजी स्थापना संजय सिंघल की ओर से सभी आईजी रेंज/एडीजी जोन/सभी 7 पुलिस कमिश्नर के साथ ही सभी पुलिस विभागों को आदेश भेज दिया गया है। आदेश के मुताबिक, 50 साल की उम्र पूरी कर चुके… read-more

शनि, 28 अक्टूबर 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: UP Police, retirement, after 50, Yogi Government

Courtesy: Zee News

Yogi Adityanath

फोटो: Getty Images

यूपी में अब मदरसों में बच्चे पढ़ेंगे AI व NCERT की किताबें: योगी सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार आने वाले महीनों में मदरसा छात्रों के पाठ्यक्रम में डिजिटल साक्षरता, कोडिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पेश करेगी। आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मदरसों के शिक्षकों के लिए एआई पर एक ओरिएंटेशन मॉड्यूल पेश किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव, अल्पसंख्यक विकास और मुस्लिम वक्फ विभाग, मोनिका एस. गर्ग ने कहा, “बुनियादी शिक्षा विभाग के सहयोग से, हम एक आयोजन कर रहे हैं। 

बुध, 04 अक्टूबर 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: madrasas children, ai and ncert books, UP, Yogi Government

Courtesy: India TV

Yogi government

फोटो: ABP Live

योगी सराकर ने शिक्षा माफिया की 10 करोड़ की संपत्ति को किया कुर्क

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने शिक्षा माफिया की 10 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया है। जानकारी के मुताबिक शिक्षा माफिया डॉ. के.एल. पटेल की संपत्ति पर ये कार्रवाई हुई है, जो पहले ही पुलिस की गिरफ्त में है। कथित माफिया पर 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में धांधली करने का आरोप है। सरकार ने पटेल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसके दो मकानों को कुर्क किया है।

शनि, 01 अक्टूबर 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: UP government, Uttar Pradesh, Yogi Government

Courtesy: AajTak

scholarship

फोटो: ABP News

यूपी सरकार देगी 9वीं-10वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप

उत्तर प्रदेश सरकार 9वीं-10वीं के छात्रों को प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप देगी। इस स्कॉलरशिप को लेने के लिए छात्र अक्टूबर सात 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप के लिए छात्र को राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है। आवेदनकर्ता के परिवार की वार्षिक पारिवारिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए। आवेदन करने के लिए वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। आवेदनकर्ता को सभी जानकारियां… read-more

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 10:30 AM / by रितिका

Tags: Scholarship, UP government, students, Yogi Government

Courtesy: News 18 Hindi

IAS Transfer

फोटो: Newstrack

यूपी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर किया बड़ा फेरबदल, आईएएस अधिकारियों के तबादले

यूपी में योगी सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा उलटफेर किया है। यहां 10 जिलों के डीएम समेत 14 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। जानकारी के मुताबिक हरदोई, बाराबंकी, मिर्जापुर, गाजीपुर, आगरा, चंदौली, मथुरा, पीलीभीत, भदोही व संतकबीरनगर को नए जिलाधिकारी मिले है। इन जगहों पर नई नियुक्तियां किए जाने का कारण अबतक सामने नहीं आया है। वहीं सरकार ने चंदौली के डीएम संजीव सिंह को वेटिंग में डाल दिया गया है।

रवि, 18 सितंबर 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: UP government, Yogi Government, CM Yogi Adityanath, transfer

Courtesy: News 18 Hindi

Mukhtar Ansari

फोटो: Navbharat Times

बाहुबली मुख्तार अंसारी और उसके भाई की संपत्ति योगी सरकार ने की सीज

बाहुबली मुख्तार अंसारी और उसके भाई की संपत्ति को योगी सरकार ने अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 25.11 लाख रुपये कीमत वाले उसके मकान को कुर्क कर दिया है। पुलिस ने मुख्तार के भाई और बसपा सांसद अफजाल अंसारी पर भी जबरदस्त कार्रवाई की है। अंसारी द्वारा अवैध रूप से अर्जित 2 करोड़, 50 लाख रुपये की भू-संपत्ति को भी कुर्क किया गया है।

शुक्र, 16 सितंबर 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: UP government, UP government decision, Yogi Government

Courtesy: News 18 Hindi

Levana Hotel

फोटो: Peoples Update

Lucknow Hotel Fire: अनियमितता, लापरवाही के आरोप में 19 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई; 15 निलंबित

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लेवाना सूट होटल में आग लगने की घटना के सिलसिले में कथित ढिलाई बरतने के आरोप में सितंबर 10 की आधी रात के करीब 15 अधिकारियों को निलंबित कर दिया। साथ ही चार सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ भी लागू नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि, सितंबर पांच को हुई इस घटना में चार लोगों की जान चली गई थी और 10 लोग घायल हुए थे। 

रवि, 11 सितंबर 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Lucknow, Levana Hotel, fire case, Yogi Government, take action

Courtesy: Latestly News

Atique Ahmed

फोटो: Jagran

अतीक अहमद की अवैध तीन संपत्तियां होंगी कुर्क, 75 करोड़ रुपये है कीमत

माफिया अतीक अहमद के अवैध संपत्तियों के खिलाफ योगी सरकार कार्रवाई कर रही है। प्रयागराज पुलिस  अतीक अहमद की 75 करोड़ रुपये की तीन संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी में है। प्रयागराज के डीएम ने गैंगेस्टार एक्ट 14 (1) के तहत इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है, जिसके बाद तीनों संपत्तियों को सितंबर छह तक कुर्क कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपनी होगी। इनमें एक संपत्ति अतीक की पत्नी के और दो अतीक के नाम पर है।

मंगल, 23 अगस्त 2022 - 07:15 PM / by रितिका

Tags: CM Yogi Adityanath, Yogi Government, UP government

Courtesy: Zee News

Yogi Adityanath

फोटो: Latestly

उत्तर प्रदेश में फ्री सवारी कर सकेंगी 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा करते हुए कहा कि, जल्द ही उनकी सरकार 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा मुहैया कराएगी। सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "चुनाव के वक्त हमने 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को बस में फ्री सफर का वादा किया था। जल्द हम यह वादा पूरा करने जा रहे हैं।" योगी ने अगस्त 10 प्रदेश के 7 बस अड्डों का ऑनलाइन उद्घाटन किया… read-more

गुरु, 11 अगस्त 2022 - 11:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Yogi Government, free bus, Travel, Women

Courtesy: Bhaskar News