Fumio Kishida

फोटो: Zee News

पूर्व विदेश मंत्री रह चुके 'फुमिओ किशिदा' बने जापान के नए प्रधानमंत्री

जापान के पूर्व विदेश मंत्री 'फुमिओ किशिदा' को जापान की संसद द्वारा देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया है। किशिदा को 'योशिहिदे सुगा' के इस्तीफा देने के बाद प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। दरअसल, कोरोना संक्रमण के बावजूद टोक्यो ओलंपिक का आयोजन करवाने पर 'योशिहिदे सुगा' ने लोकप्रियता में अपने लिए आई कमी के कारण एक वर्ष पद संभालने के बाद इस्तीफा दे दिया था। अब फुमियो पर सुगा के नेतृत्व में धूमिल छवि को सुधारने का दबाव होगा।

सोम, 04 अक्टूबर 2021 - 08:41 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Japan, Japan Prime Minister, PM Fumio Kishida, Yoshihide Suga

Courtesy: News18 Hindi

Yoshihide Suga

फोटो: सोशल मीडिया

जापान के प्रधानमंत्री बनने के बाद योशिहिडे सुगा कोरोना और अर्थव्यवस्था में लाएंगे सुधार

योशिहिडे सुगा को जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) ने अपना नेता चुना है। अब योशिहिडे सुगा का देश का प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को आंतरिक चुनाव में सुगा ने अपने दो प्रतिद्वंदियों को 534 में 377 वोट हासिल करके हराया। सुगा ने कहा कि उनकी उम्मीदवारी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के कार्यक्रमों को जारी रखने की इच्छा से प्रेरित थी। ज्ञात हो कि 65 वर्षीय शिंजो आबे ने स्वास्थ्य कारणों से अगस्त 28 को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा… read-more

बुध, 16 सितंबर 2020 - 12:56 PM / by अमर नाथ झा

Tags: Japan, Yoshihide Suga, Coronavirus Pandemic

Courtesy: Amar Ujala

Yoshihide Suga

फोटो: CNN

शिंजो आबे के बाद योशिहिदे सुगा संभाल सकते हैं जापान के प्रधानमंत्री की कुर्सी

सितम्बर 14 को जापान की सत्तारूढ़ पार्टी के योशिहिदे सुगा को नए नेता के तौर पर चुना गया है, और इसलिए लगता है कि अब वे ही जापान के प्रधानमंत्री बनेंगे। आंतरिक मतदान में योशिहिदे सुगा को कुल 377 वोट मिले हैं, जबकि बाकी दावेदारों को केवल 157 वोट ही प्राप्त हुए हैं। सुगा ने कहा है कि, ''शीर्ष प्राथमिकताएं कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ना और इस महामारी से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना है।''

सोम, 14 सितंबर 2020 - 06:09 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Yoshihide Suga, Japan, Prime Minister, Shinzo Abe

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR