Youtube

फोटो: TechCrunch

दुष्प्रचार फैलाने वाले यूट्यूब चैनलों को केंद्र सरकार ने किया ब्लॉक

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 16 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया है। इन चैनलों पर राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। इनमें से 10 चैनल भारतीय और छह पाकिस्तान से चलाए जा रहे थे। सरकार ने IT नियम 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों के तहत इन चैनलों पर कार्रवाई की है। इन चैनलों पर 68 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स थे। इससे पूर्व अप्रैल 5 को भी मंत्रालय ने 18 चैनलों को ब्लॉक किया था।

मंगल, 26 अप्रैल 2022 - 09:20 AM / by रितिका

Tags: Youtube, YouTube Ban, Information and Broadcasting Ministry

Courtesy: ABP Live