Joint military Exercise

फोटो: NDTV

संयुक्त युद्धाभ्यास 'जैपेड 2021' में भाग लेगी इंडियन आर्मी

भारतीय सेना का 200 सैनिकों का एक दल सितंबर 3 से 16  तक रूस के निझनी में आयोजित होने वाले एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास जैपेड 2021 में भाग लेगा। इस अभ्यास में नागा रेजिमेंट में एक ऑल आर्म्स  कंबाइंड टास्क फोर्स भाग लेगी। भारतीय दल के प्रशिक्षण कार्यक्रम में मशीनीकृत व हेलीबोर्न अभियान, आतंकवाद रोधी, कॉम्बैट कंडीशनिंग पारंपरिक अभियानों के सभी पहलुओं को शामिल किया गया है। इस अभ्यास में चीन व पाकिस्तान सहित कई देश हिस्सा लेंगे।

गुरु, 02 सितंबर 2021 - 10:40 AM / by मनोज बिष्ट

Tags: भारतीय सेना, Russia, Zaped Military Exercise, National

Courtesy: ABP News