Zika Virus

फोटो: Latestly

मुंबई में जीका वायरस की पुष्टि के बाद जारी हुआ अलर्ट

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मुंबई में जीका वायरस के पहले मामले की आधिकारिक पुष्टि की है। एम-वेस्ट वार्ड, जो चेंबूर के आसपास के क्षेत्रों को कवर करता है, के 79 वर्षीय निवासी व्यक्ति में 19 जुलाई से बुखार, नाक बंद होने और खांसी जैसे लक्षण दिखाई दे रहे थे। अब तक, मरीज ठीक हो चुका है और उसे छुट्टी दे दी गई है।  मुंबई में जीका वायरस मामला मिलने के बाद सभी राज्यों को अलर्ट कर… read-more

शुक्र, 25 अगस्त 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Zika Virus, detected, Mumbai, alert

Courtesy: Amar Ujala News

Zika Virous

फोटो: Jagran Images

महाराष्ट्र में एक साल बाद आया जीका वायरस का मामला

स्वास्थ्य विभाग ने जुलाई 13 को जानकारी देते हुए बताया, महाराष्ट्र के पालघर जिले में सात साल की एक बच्ची जीका वायरस से संक्रमित पाई गई है। राज्य में मच्छर जनित बीमारी का एक साल बाद पहला मामला सामने आया है। लड़की मुंबई से सटे पालघर जिले के तलासरी तालुका में एक आश्रम शाला की निवासी है। बता दें कि राज्य में पहली बार जीका वायरस का मामला जुलाई 2021 में पुणे में दर्ज किया गया था। 

गुरु, 14 जुलाई 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: palghar district, Zika Virus, Infected, Maharashtra

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

zika virus

फोटो: The News Minute

लखनऊ में मिले जीका वायरस के दो मामले

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जीका वायरस के दो मामले सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया है। दोनों ही मामले अलग अलग इलाकों के है। दोनों ही मरीजों की जांच बुखार आने के बाद कराई गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने नवंबर 11 की देर रात ही मरीजों के घर के आसपास भी ट्रेसिंग कराई जिसमें किसी को बुखार की शिकायत नहीं है। ऐहतियात के तौर पर अभी तीन बेड का आईसोलेशन जीका वार्ड बनाया गया है।

शुक्र, 12 नवंबर 2021 - 01:10 PM / by रितिका

Tags: Lucknow, Zika Virus, zika virus in up

Courtesy: Amar Ujala NEWS

Zika Virus

फोटो: Parents

जीका वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच कानपुर का दौरा करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में जीका वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवंबर 10 को कानपुर का दौरा करेंगे। इस दौरे पर योगी आदित्यनाथ स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना समेत अन्य अधिकारियों संग बैठक करेंगे। कानपुर में अब तक 89 लोग जीका वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जिले में जीका वायरस के बढ़ते प्रकोप से लोग और प्रशासन सभी चिंतित हैं। 

मंगल, 09 नवंबर 2021 - 06:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Zika Virus, Kanpur, CM Yogi Adityanath, Health

Courtesy: India TV News

Zika virus

फोटो: Asianet

कानपुर में लगातार बढ़ रहे हैं ज़ीका वायरस के मामले

धीरे धीरे कोरोना मुक्त होते उत्तर प्रदेश में ज़ीका वायरस अपने पैर पसार रहा है। कानपुर में नवंबर 6 को ज़ीका वायरस के 13 नए  मामले सामने आये हैं। इसमें दो संक्रमित दस साल से कम उम्र के बच्चे हैं। अब कानपुर में ज़ीका संक्रमितो की संख्या 108 हो गई है। डीएम खुद मरीज़ों के घर जाकर उनका हालचाल पूछ रहे हैं। इससे पहले कन्नौज में भी ज़ीका वायरस के मामले की पुष्टि हुई थी।

रवि, 07 नवंबर 2021 - 10:15 AM / by अजहर फारूक

Tags: Zika Virus, Kanpur, Uttar Pradesh, Kerala

Courtesy: Dainik Bhaskar

zika virus

फोटो : Amar Ujala

कानपुर में मिले जीका वायरस के 30 नए मामले

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस के 30 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिसके बाद मामलों की संख्या 66 हो गई है। कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नेपाल सिंह ने अक्टूबर 4 को इस बात की जानकारी दी है। नए संक्रमितों में तीन महिलाएं और 27 पुरुष शामिल हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर वायरोलॉजी पुणे ने नए मामलों की पुष्टि की है। इंस्टीट्यूट में तीन दिन पहले सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था।

शुक्र, 05 नवंबर 2021 - 02:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Zika Virus, Kanpur, new case, Health

Courtesy: india tv news

Zika Virus

फोटोः Quint Fit

कानपुर में मिले जीका वायरस के 6 नए मामले

कानपुर के चकेरी इलाके में अक्टूबर 31 को जीका वायरस के 6 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जीका वायरस के नए मामले मिलने के बाद शहर में कुल मामलों की संख्या 10 हो गई है। लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लैब के अनुसार एक गर्भवती महिला, दो पुरुष और चार महिलाएं जीका वायरस से संक्रमित हुई हैं। शहर में चिकित्सा टीमों द्वारा अब तक 645 संदिग्ध रोगसूचक, बुखार से पीड़ित और गर्भवती महिलाओं का टेस्ट किया गया है। 

मंगल, 02 नवंबर 2021 - 02:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Zika Virus, Kanpur, new cases

Courtesy: india TV News

Zika virus

फोटो: CDC

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मिला पहला जीका वायरस का मामला

यूपी में कोरोना संकरण में कमी के बाद जिक वायरस ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। यूपी के कानपुर में एक एयरफोर्स कर्मचारी को अक्टूबर 19 को डेंगू होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन तबीयत में सुधार न होने की वजह से उनका सैंपल नेशनल इंस्टरट्यूट आफ वायरोलाजी पुणे भेजा गया। जांच में उन्हें जीका वायरस से संक्रमित पाया गया है। जीका अंकरमान का मामला मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। 

रवि, 24 अक्टूबर 2021 - 04:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Zika Virus, Uttar Pradesh, Kanpur, Health

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Zika virus alert in maharashtra

फोटो: The Indian Express

महाराष्ट्र के 79 गांवों में मंडरा रहा ज़ीका वायरस का खतरा

कोरोना से सबसे अधिक संक्रमित राज्य महाराष्ट्र के 79 गांवों को ज़ीका वायरस की आशंका की वजह से इमरजेंसी मोड पर रखा गया है। दरअसल पुणे के गांव में पहला केस मिलने के बाद से ही स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। इन 79 गांवों में डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां पाई जाती हैं तो तुरंत ही उनके खून के नमूने लिए जाएंगे। इन सभी नमूनों का ज़ीका वायरस का टेस्ट किया जाएगा।

मंगल, 10 अगस्त 2021 - 09:00 AM / by अजहर फारूक

Tags: Covid-19, Maharashtra, Zika Virus, Pune

Courtesy: Aaj Tak News

First zika virus case found in maharashtra

फ़ोटो: Webmd

केरल के बाद महाराष्ट्र के पुणे में दी ज़ीका वायरस ने दस्तक

केरल में सबको ख़ौफ़ज़दा करने वाले ज़ीका वायरस ने अब महाराष्ट्र में भी दस्तक दे दी है। महाराष्ट्र के पुणे में 50 साल की एक महिला इससे संक्रमित पाई गई है। महिला का चिकनगुनिया टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। इसके अलावा 4 और लोगो के सैंपल पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं केरल में भी 2 और केस सामने आने से वहां ज़ीका वायरस से संक्रमितो की संख्या 63 हो गई है।

रवि, 01 अगस्त 2021 - 04:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Covid-19, Zika Virus, Kerala, Maharashtra

Courtesy: Dainik Bhaskar