Zoo

फोटो: ETV Bharat

बढ़ती गर्मी को देखते हुए चिड़ियाघर में जानवरों के लिए किए गए विशेष इंतजाम: छत्तीसगढ़

भिलाई के मैत्री बाग चिड़ियाघर में जानवरों की सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किये जा रहे हैं। जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए शेर के पिंजरे के चारों ओर पानी छिड़का जा रहा है। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए जानवरों के खाने पीने में भी बदलाव किया गया है। भालू को ठंडा मांस खिलाया जा रहा है। बंदरों और अन्य छोटे जंगली जानवरों को तरबूज और खरबूजे जैसे फल दिए जा रहे हैं।

बुध, 07 जून 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Chhattisgarh, different arrangements, zoo, animals, cool

Courtesy: Latestly News

TIger

फ़ोटो: Wallpaper2you

1 अप्रैल से खुलेगा दिल्ली का राष्ट्रीय प्राणी उद्यान

कोरोना महामारी के चलते एक साल से बंद दिल्ली का राष्ट्रीय प्राणी उद्यान एक बार फिर से खुलने जा रहा है। अप्रैल 1 से लोग इसमें प्रवेश के लिए ऑनलाइन या प्रवेश द्वार पर QR कोड का इस्तेमाल कर टिकट खरीद पाएंगे। उद्यान के निदेशक रमेश पांडे ने बताया कि देशभर में चिड़ियाघर खुल चुके हैं और हमें भी इस महीने की शुरुआत में उद्यान खोलने की अनुमति मिल गयी थी पर उचित प्रबंध नहीं होने के कारण इसे बंद रखना पड़ा था। 

शनि, 27 मार्च 2021 - 03:46 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: delhi national zoological park, zoo, Bird Flu, Delhi

Courtesy: ABP live

बीफ बन

फोटोः wikipedia सांकेतिक चित्र

जानवरों को बीफ खिलाने के खिलाफ बीजेपी नेता ने किया विरोध प्रदर्शन

बीजेपी के नेता सत्य रंजन ने जानवरों को बीफ खिलाने के खिलाफ अक्टूबर 12 को असम के चिड़ियाघर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी नेता समेत 30 और लोगों ने बीफ ले जाती हुई गाड़ी को रोक दिया।  राज्य बीजेपी किसान के पूर्व उपाध्यक्ष बोराह ने कहा कि यदि चिड़ियाघर के अधिकारी और असम सरकार जानवरों को बीफ देना बंद नहीं करती है तो उन्हें इसके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। … read-more

मंगल, 13 अक्टूबर 2020 - 11:08 AM / by vikas prakash

Tags: Beef, Assam, zoo, animals

Courtesy: NDTV Hindi

kim jong un

फोटो: PANJAB KESARI

तानाशाह किम जोंग ने जारी किया अजीबोगरीब फरमान, घर में नहीं पाल सकते पालतू कुत्ते

किम जोंग हमेशा अपने अजीब आदेशों की वजह से सुर्खियों में छाये रहते हैं। कुछ समय पहले किम जोंग ने पालतू कुत्तों को मारने का आदेश जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किम जोंग का मानना है की घर में कुत्तो को पालने का मतलब है पूंजीवादी विचारधारा को झुकाना। इस फरमान के जारी होने के बाद पालतू कुत्तों को पकड़ कर सरकारी चिड़ियाघर भेजा जा रहा है और कुछ कुत्तो को मांस की दुकानों पर बेच दिया गया है।

बुध, 19 अगस्त 2020 - 07:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: kim jong un, dog, zoo, meat

Courtesy: panjab kesri