200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च होगा Motorola का नया स्मार्टफोन
Motorola भारतीय बाजार में एक बार फिर बहुत तेज़ी से उभर रहा है। अब Motorola अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्मार्टफोन का नाम Motorola Frontier या Motorola Edge 30 Ultra हो सकता है। इसकी खासियत इसका 200MP का कैमरा होगा। इस कैमरा के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा। इसके साथ सेल्फी के लिए इसमें 60MP का कैमरा भी मिल सकता है। इसमें 125W की फास्टचार्जिंग भी मिलने वाली है।