6 करोड़ से अधिक हुए प्रियंका चोपड़ा के इंस्टा फॉलोअर्स
बॉलिवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भारत की पहली ऐसी सेलेब्रिटी बन गई है जिनके इंस्टाग्राम पर 65 मिलियन फॉलोअर्स है। इंस्टाग्राम पर उनके 65.3 मिलियन यानी 6 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हो गए है। ये उपलब्धि हासिल करते ही उन्होंने करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, सलमान खान, शाहरुख खान जैसे दिग्गज स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के तीन करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।