आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन में हो सकती है राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की घोषणा
वर्ष 2021 के जनवरी व फरवरी 15 से पहले कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन प्रस्तावित है जो कि राजस्थान में हो सकता है। जानकारी यह भी है कि इस अधिवेशन में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को दोबारा पार्टी अध्यक्ष चुना जा सकता है। अध्यक्ष पद की कवायद को लेकर पार्टी के आलाकमान नेता व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विशेष रूप से चर्चा कर रहें हैं। बता दें कि राहुल गांधी फिलहाल अपनी निजी विदेश यात्रा पर हैं और इस बात की जानकारी पार्टी प्रवक्ता सुरजेवाला ने दी है।