आगे बढ़ी साउथ की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म "आरआरआर" की रिलीज़ डेट
साउथ की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म "आरआरआर" की रिलीज़ डेट अगले साल तक के लिए टाल दी गई है। इसे अक्टूबर 13 को रिलीज़ किया जाना था। दरअसल कोविड की दूसरी लहर के बाद खुले सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की बेलबॉटम कुछ खास कमाल नही दिखा सकी। इसी डर से इसकी तारीख भी आगे बढ़ानी पड़ी है। इस फ़िल्म में साउथ एक्टर्स के अलावा अजय देवगन और आलिया भट्ट भी नज़र आने वाली हैं। इसे एस एस राजामौली ने डायरेक्ट किया है।