आज से 6 महीनो के लिए बंद हो गए यमुनोत्री और केदारनाथ मंदिर के पट
केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट नवंबर 6 को अगले छह महीने तक बंद हो गए। उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने इस बात की जानाकरी दी है। अधिकारियों ने बताया कि बद्रीनाथ मंदिर के द्वार भी नवंबर 20 को बंद हो जायेंगे। केदारनाथ के कपाट बंद करने का धार्मिक समारोह आज संपन्न होने के बाद एक पालकी ऊखीमठ ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना होगी। इसी तरह जानकी चट्टी के पास खरसाली गांव के लिए देवी यमुना की पालकी रवाना होगी।