आप पार्टी सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर लगाया अपने घर पर हमला करवाने का आरोप
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर बताया है कि उनके घर पर हमला हुआ है। हमले का आरोप संजय सिंह ने बीजेपी पर लगाया है। साथ ही संजय सिंह के स्टाफ ने 2 लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। संजय सिंह ने कहा कि, कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर का चंदा चोरी नही करने दूँगा। इसके लिए चाहे मेरी हत्या हो जाए।