अफ्रीकी देश माली में सैन्य विद्रोह, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को किया गिरफ्तार
अफ्रीकी देश माली में सैनिकों ने विद्रोह कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इन्हें काती सैन्य मुख्यालय में रखा गया है। पिछले वर्ष सितंबर में ही वर्तमान राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पदभार संभाला था। अफ्रीकी यूनियन और संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने विद्रोही सैनिकों से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को जल्द से जल्द रिहा करने की अपील की है।