बनने जा रही है सबसे महंगी वार सीरीज, महाभारत है नाम
डिज्नी प्लस हॉस्टार अब सबसे बड़े महाकाव्य पर सीरीज बनाने जा रहा है। हॉटस्टार ने सबसे महंगी सीरीज यानी महाभारत की घोषणा की है। डी23 एक्सपो में इसकी घोषणा के साथ 'कॉफी विद करण' सीजन 8 की संंबध में भी जानकारी दी गई है। कौरव और पांडवों के युद्ध के साथ इस सीरीज में कुरुक्षेत्र युद्ध को भी दर्शाया जाएगा। इस सीरीज को मधु मंटेना, माइथोवर्स स्टूडियो और अल्लू एंटरटेनमेंट संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे।