भाजपा ने चार राज्यों के लिए नियुक्त किए चुनाव प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी ने देश के चारो राज्यो में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चार बड़े चेहरों को चुनाव प्रभारी बनाया है और इसकी जानकारी पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने दी है। प्रभारी के तौर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को असम, जी किशन रेड्डी को तमिलनाडु, प्रहलाद जोशी को केरल व अर्जुन राम मेघवाल को पुडुचेरी की जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी के साथ साथ भाजपा ने इन राज्यों में सह प्रभारियों को भी नियुक्त किया हैं