भारत को 16 करोड़ की 14 कलाकृतियां वापस लौटाएगा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया जल्द ही भारत को 16 करोड़ 14 कलाकृतियां लौटाने वाला है। इनमें से छह कलाकृतियों को अवैध रूप से एक्सपोर्ट किया गया था। इन कलाकृतियों में मूर्तियां, फोटोग्राफ और एक स्क्रॉल शामिल है। ऑस्ट्रेलिया की कैनबरा आर्ट गैलरी ने ऐसे आर्ट वर्क्स की पहचान की है। इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया ने अवैध रूप से ले जाई गईं भारतीय कलकृतियां लौटाई हैं। इसी के साथ मूर्तियों की तस्करी करने वाले सुभाष कपूर पर जल्द ही मुकदमा भी चलाया जाएगा।