भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को खेल का सर्वोच्च पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। मनप्रीत सिंह की कप्तानी में ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। इससे पहले मनप्रीत को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नवंबर 13 को राष्ट्रपति भवन में होने वाले एक कार्यक्रम में मनप्रीत सिंह समेत 12 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।