देश के लोगों को परेशान कर रही बीजेपी: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों को लेकर मई 7 को केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, "ईंधन, रसोई गैस और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बार-बार वृद्धि कर देश के लोगों को परेशान करने का काम मोदी सरकार को तुरंत बंद कर देना चाहिए। भाजपा दरअसल देश को लूट रही है। मीडिया आँख मूंद कर चुप बैठी है। यह देख कर दुःख होता है।