देश की पहली आदिवासी समुदाय की महिला राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू
NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को आधिकारिक तौर पर देश का राष्ट्रपति घोषित किया गया। तीसरे दौर की मतगणना के बाद मुर्मू ने अपनी जीत हासिल की। मुर्मू को 3,219 वैध मतों में से 2,161 मिले, जबकि विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 1,058 मिले। राष्ट्रपति चुनाव जीतते ही बधाई देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। मुर्मू की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।