दिल्ली मेट्रो ने 29 अगस्त को दर्ज किया अब तक की सबसे अधिक यात्रियों की संख्या
दिल्ली मेट्रो ने 29 अगस्त को दैनिक यात्री यात्रा की अब तक की सबसे अधिक संख्या - 69.94 लाख - दर्ज की। 28 अगस्त को यह आंकड़ा 68.16 लाख था। डीएमआरसी ने कहा,"अपने यात्रियों को आरामदायक यात्रा प्रदान करने का दिल्ली मेट्रो का मिशन हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है और परिणामस्वरूप दिल्ली मेट्रो ने 29 अगस्त 2023 को एक ही दिन में 69 लाख से अधिक यात्रियों ने मेट्रो में यात्रा की।''