IPL 2020: मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कही जीत के बाद कई बातें
आईपीएल 2020 का खिताब टीम मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपने नाम कर लिया है। इस खिताब को टीम मुंबई इंडियंस ने पांचवी बार अपने नाम कर लिया है। मैच जीतने के बाद टीम MI के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, '' मैं उन कप्तानों में नहीं हूं जो खिलाड़ियों के पीछे पड़ा रहे। उनमें आत्मविश्वास भरना महत्वपूर्ण है।'' उन्होंने टीम के खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कई बातें कहीं, एवं उन्होंने सहयोगी स्टाफ को भी अपनी जीत का श्रेय दिया।