कांग्रेस ने खास युवाओं के लिए जारी किया घोषणा पत्र
यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस ने युवाओ के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने इसे भर्ती विधान नाम दिया है। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा युवाओं से बात कर उनके विचार भी घोषणा पत्र में डाले हैं। यूपी में 16 लाख युवाओं ने पिछले 5 साल में रोजगार खोया है। इसके साथ प्रियंका गांधी ने कहा जिले-जिले में बात कर भर्ती विधान बनाया गया है। नौकरी भर्ती फॉर्म भरने के लिए फीस नहीं लगेगी।