कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में रचा 'विकास का इतिहास': सीएम अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज दावा करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने विकास कार्यों के साथ इतिहास रचा है। इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गहलोत प्रतापगढ़ जिले में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गहलोत ने कहा, राज्य में बीते 70 सालों में 250 कॉलेज खोले गए, इसके अलावा उनकी सरकार ने साढ़े चार साल में लड़कियों की शिक्षा पर ध्यान देते हुए 300 कॉलेज खोले।