किसानों को बदनाम कर रही है केंद्र सरकार: कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री व कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वो किसानों को बदनाम कर रही है। दरअसल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आरोप लगाया था कि राज्य के किसान अपने खेतों में मजदूरों से बंधुआ मजदूरी करवा रहे है। इस आरोपों से राज्य के सीएम अमरिंदर सिंह ने इनकार कर दिया है। कैप्टन ने यह भी कहा है कि केंद्र का मकसद है कि कैसे भी किसानों को बदनाम किया जाए और किसान आंदोलन को कमज़ोर किया जाए।