मुंबई में मॉनसून की दस्तक के बाद जारी किया गया अलर्ट
मुंबई में मॉनसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है, मॉनसून के कारण मुंबई के कई इलाके भारी बारिश से जलमग्न हो गए जिसके वजह से यातायात भी बाधित रहा। मॉनसून के खतरे को देखते हुए मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी भी जारी की गई है, जिसके बाद समुद्र के किनारे के इलाकों को खाली करवा लिया गया है। इससे पहले मुंबई में 10 जून को मॉनसून के पहुंचने का अनुमान लगाया गया था।