राष्ट्रपति चुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा
राष्ट्रपति चुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने एनडीए (NDA) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों को भुलाते हुए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल किसी भी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को समर्थन नहीं कर सकता, क्योंकि कांग्रेस सिख विरोधी है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हमेशा से ही कमजोर वर्गों के साथ खड़ा रहता है।