सुनील छेत्री ने की पेले के रिकॉर्ड की बराबरी
साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैम्पियनशिप 2021 में भारत ने नेपाल के साथ मुकाबले में अपनी जीत दर्ज की। मैच में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री द्वारा किए गए एकमात्र गोल से भारत ने जीत हासिल की। इस मैच के दौरान छेत्री ने अपने करियर का 77वां गोल किया। इसके बाद वो लेजेंड फुटबॉलर पेले के बराबर पहुंच गए है। पेले ने 92 मैचों में 77 गोल किए है। वहीं छेत्री ने 123वें मैच में 77वां गोल किया है।