टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को शाओमी देगा Mi 11 Ultra
टोक्यो ओलंपिक का भले ही खत्म हो गया हो लेकिन इसमें मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों पर इनामों की बारिश अभी भी जारी है। शाओमी ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को Mi 11 Ultra स्मार्टफोन देने का ऐलान किया है। शाओमी के एमडी मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल सात मेडल जीते हैं।