टोक्यो पैरालंपिक: हाई जंप में प्रवीण कुमार ने जीता रजत पदक
टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय एथलीट प्रवीण कुमार ने पुरुष हाई जंप टी44 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उन्होंने 2.07 मीटर की ऊंची कूद के साथ रजत पदक जीता। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक 11 पदक जीत लिए हैं, जिनमें से 4 हाई जंप से आए हैं। इससे पहले मरियप्पन थंगावेलु, शरद कुमार और निषाद कुमार ने भी टोक्यो पैरालंपिक के हाई जंप में पदक जीते हैं।