Xiaomi की नई तकनीक से आवाज की मदद से चार्ज होगा स्मार्टफोन
भारत का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रैंड Xiaomi आवाज की मदद से स्मार्टफोन को चार्ज करने की तकनीक पर काम कर रहा है। इस तकनीक में एक साउंड एनर्जी स्टोरेज डिवाइस साउंड को इकट्ठा कर उसे मैकेनिकल वाइब्रेशन में बदल देगा। इस मैकेनिकल एनर्जी को एक अन्य डिवाइस के जरिये करंट में बदला जाएगा, जिससे स्मार्टफोन चार्ज हो पाएगा। बता दें, इससे पहले Xiaomi की ओर से 200W की हाइपरचार्ज तकनीक की भी घोषणा की गई थी।