युद्ध के बीच जैसे भारत ने अपने नागरिकों को निकाला, ऐसा किसी देश ने नहीं किया: विदेश मंत्री
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर यूक्रेन- रूस युद्ध के बीच भारतीय नागरिकों के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि युद्ध के बीच भारत ने जैसे अपने नागरिकों को निकाला है ,ऐसा किसी भी देश ने नहीं किया। वहीं युद्ध को लेकर उन्होंने कहा कि इस विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहिए, तभी युद्ध को विराम लगेगा और रास्ता निकलेगा।