Amanatullah Khan

फोटो: India TV News

4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए आप विधायक अमानतुल्लाह खान

आप विधायक अमानतुल्ला खान को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को वक्फ बोर्ड में "अवैध नियुक्तियों" के आरोप सामने आने के बाद शुक्रवार को दिल्ली की भ्रष्टाचार विरोधी शाखा द्वारा छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। छापेमारी के दौरान अमानतुल्लाह खान के पास से एक बिना लाइसेंस वाला हथियार के अलावा 12 लाख रुपये नकद और दो-तीन प्रकार के कारतूस भी… read-more

रवि, 18 सितंबर 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Aam Aadmi Party, amanatullah khan, police custody

Courtesy: Times Now Hindi

Arvind Kejriwal

फोटो: Amrit Vichar

आप सरकार करेगी अग्निपथ योजना का पूरा समर्थन: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सितंबर 14 को बताया कि, आप सरकार अब पंजाब में अग्निपथ योजना का 'पूरा समर्थन' करेगी। केजरीवाल का यह फैसला उन खबरों के बाद आया है कि पंजाब सरकार भर्ती अभियान का समर्थन नहीं कर रही है। आप पहले अग्निपथ योजना के खिलाफ थी और उसने केंद्र सरकार से यह अपील की थी कि वह रक्षा नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को सिर्फ चार साल नहीं बल्कि जीवन भर देश की सेवा करने का मौका दे।

गुरु, 15 सितंबर 2022 - 08:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Aam Aadmi Party, Arvind Kejriwal, fully support, agneepath scheme

Courtesy: Navbharat Times

Arvind kejriwal

फ़ोटो: Hindustan times

गुजरात में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपने गुजरात दौरे में यह साफ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी राज्य की हर सीट पर चुनाव लड़ेगी। एक सभा में केजरीवाल ने कहा -"दो महीने रह गए हैं, भाजपा जा रही है, आम आदमी पार्टी आ रही है और हम गुजरात की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।" बता दें कि इस वक्त केजरीवाल गुजरात दौरे पर है जहां वे भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर जमकर बरस रहे है।

मंगल, 13 सितंबर 2022 - 04:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Arvind Kejriwal, Aam Aadmi Party, Gujarat, Elections

Courtesy: NDTV

MLA's of Aap

फ़ोटो: Hindustan

दंगा भड़काने के आरोप में आप के दो विधायक दोषी करार, सितंबर 21 को मिलेगी सजा: दिल्ली

आप के विधायक संजीव झा और अखिलेशपति त्रिपाठी को दंगा भड़काने के आरोप में राउज रेवेन्यू कोर्ट ने दोषी करार दिया है। विधायकों समेत 15 लोगों को भी दोषी करार किया गया है और सितंबर 21 को सभी दोषियों को सजा सुनाई जायेगी। बता दें कि यह मामला फरवरी 20,2015 का है जब बेक़ाबू भीड़ ने बुराड़ी पुलिस स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर हमला कर पुलिस से गिरफ्तार किए गए दो लोगों को छोड़ने की मांग की थी।

मंगल, 13 सितंबर 2022 - 04:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Aam Aadmi Party, MLAs, Guilty, Delhi Riots

Courtesy: Aajtak

Gulam Nabi Azad

फ़ोटो: Deccan herald

आप को भी तोड़ने में कामियाब हुए दिग्गज, 51 नेताओं ने थामा गुलाम नबी आजाद का साथ: जम्मू कश्मीर

कांग्रेस पार्टी छोड़कर अपना नया मोर्चा बनाने वाले गुलाम नबी आजाद कई नेताओं को अपने साथ ले जा चुके हैं । इसी कड़ी में अब उन्होंने आम आदमी पार्टी का भी नुकसान करवा दिया है। आज़ाद ने जम्मू कश्मीर में आम आदमी पार्टी के 51 नेताओं को अपने साथ शामिल कर लिया है। सभी नेताओं ने अगस्त 31 के दिन इस्तीफा दिया है। वहीं, सितंबर 1 के दिन जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के करीब 5000 कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने वाले हैं।

गुरु, 01 सितंबर 2022 - 04:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Gulam Nabi Azad, Indian National Congress, Jammu and Kashmir, Aam Aadmi Party

Courtesy: Live hindustan

Arvind kejriwal

फ़ोटो: Ndtv.com

ओडिशा: सरकार बनने पर मुफ्त बिजली पानी देगी आम आदमी पार्टी

ओडिशा के अगले विधानसभा चुनावों से पूर्व आम आदमी ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब की तरह ओडिशा में भी मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा तथा हर युवा को रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि आम आदमी पार्टी की जल्द ही ओडिशा में बैठक होने वाली है।

शनि, 20 अगस्त 2022 - 06:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Odisha, Aam Aadmi Party, FREE ELECTRICITY, Free Water

Courtesy: Punjab kesari

Arvind Kejriwal

फोटो: India TV News

आप ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

आम आदमी पार्टी (आप) ने इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अगस्त 18 को नौ उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। इस महीने की शुरुआत में, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP ने भाजपा शासित राज्य में 182 सदस्यीय विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए 10 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। साल के अंत तक होने वाले राज्य चुनावों के लिए अभी तक किसी अन्य दल ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा… read-more

शुक्र, 19 अगस्त 2022 - 11:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Aam Aadmi Party, releases, second list, Candidates

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Aam Admi Party

फोटो: Latestly

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में शुरू करेगी 'तिरंगा संकल्प यात्रा'

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में आज से 'तिरंगा संकल्प यात्रा' की शुरुआत करने वाली है। ये यात्राएं पिछले कुछ हफ्तों से होने वाली साप्ताहिक 'तिरंगा शाखा' बैठकों के अतिरिक्त होंगी। इन यात्राओं में सदस्य नदियों और जल निकायों की सफाई करते हैं। पार्टी सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि नदियों को साफ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. वह खुद हर रविवार को गाजियाबाद की हिंडन नदी में… read-more

रवि, 14 अगस्त 2022 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, Aam Aadmi Party, conduct, tiranga sankalp yatra

Courtesy: Live Hindustan

Shaheen bagh

फ़ोटो: Aajtak

शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, आप नेता ने भाजपा पर लगाया दंगा कराने का आरोप

दिल्ली के जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने में बाद अब शाहीन बाग में भी अतिक्रमण हटाया जा रहा है जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। दरअसल बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बुलडोजर के सामने आ खड़े हुए है, जिसके बाद उन्हें हटाने के लिए फोर्स तैनात की गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी के स्थानीय पार्षद वाजिद खान ने बयान दिया है कि शाहीन बाग में भारतीय जनता पार्टी दंगे कराने की साजिश रच रही है।

सोम, 09 मई 2022 - 06:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: BJP, Aam Aadmi Party, Shaheen Bagh

Courtesy: Live hindustan

Raghav chaddha

फ़ोटो: Asianet

आप नेता राघव चड्डा को लीगल नोटिस, भाजपा से मांगनी होगी माफी

आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्डा को बीजेपी युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष अशोक सरीन ने लीगल नोटिस भेजकर अपने बयान पर माफी मांगने कहा है। दरअसल चड्डा ने हाल ही में बयान दिया था कि भारतीय जनता पार्टी गुंडों-लफंगों की और भारत की जाहिल पार्टी है। अब भाजपा ने नोटिस में कहा है कि चड्डा को लिखित में माफी मांगनी होगी, नहीं तो उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

सोम, 18 अप्रैल 2022 - 03:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Raghav Chadha, Aam Aadmi Party, BJP, Legal Notice

Courtesy: NDTV Hindi