कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को पार्टी ने दिया नया निर्देश
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने नया निर्देश जारी किया है। पार्टी के नेता जयराम रमेश ने कहा है कि अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी ना की जाए। खासतौर से चुनाव के उम्मीदवार ऐसी किसी भी टिप्पणी से परहेज करें। ये निर्देश प्रवक्ता गौरव वल्लभ द्वारा अशोक गहलोत का समर्थन करने और शशि थरूर पर निशाना साधने पर दिया गया है।
Tags: Congress, Jai Ram Ramesh, Congress Party, Shashi Tharoor, ASHOK GEHLOT
Courtesy: Zee News
अशोक गहलोत लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, खुद दी जानकारी
केरल में सितंबर 22 को राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने और राहुल गांधी से मुलाकात करने के बाद अशोक गहलोत ने साफ कर दिया है कि वो कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। अशोक गहलोत इस पद के लिए नामांकन भरेंगे और अपनी दावेदारी पेश करेंगे। अशोक गहलोत अब राजस्थान के मुख्यमंत्री का पद भी जल्द ही छोड़ेंगे। दरअसल राहुल गांधी को मनाने को कोशिश में विफल होने के बाद ये फैसला हुआ है।
Tags: Rahul Gandhi, ASHOK GEHLOT, Congress, Congress Party
Courtesy: ABP Live
राजस्थान में आठ रुपए में मिलेगा खाना, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की शुरुआत
राजस्थान की जनता को अब मात्र आठ रुपए में खाना मिल सकेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सितंबर 18 को जोधपुर में 512 नई इंदिरा रसोईयों का शुभारंभ किया है। इस रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को आठ रुपए में दोपहर और रात का खाना उपलब्ध कराया जाता है। वर्तमान में राज्य में 385 रसोइया संचालित की जा रही है। बता दें कि इंदिरा रसोई बेहद खास है क्योंकि इसमें सब कार्य पेपरलेस होता है।
Tags: CM Ashok Gehlot, ASHOK GEHLOT, Rajasthan Government
Courtesy: Zee News
राजस्थान में नौकरियों में 2% आरक्षण ले सकेंगे खिलाड़ी
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने राज्य के खिलाड़ियों को बंपर उपहार देते हुए नौकरियों में दो प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को अब तीन करोड़ रुपये कr इनामी राशि का भुगतान किया जाएगा। राज्य के 229 खिलाड़ियों के लिए आउट ऑफ टर्न नौकरियों का ऐलान किया है। बता दें कि अब राज्य के कोच और खिलाड़ियों को पेंशन का भुगतान भी किया जाएगा।
Tags: Rajasthan, Rajasthan Government, ASHOK GEHLOT, Players
Courtesy: Zee News
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ जाएंगे अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ जोधपुर में सेंधमारी की तैयारी कर रहे है। बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी बैठक की है। अमित शाह ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों को भी संबोधित करेंगे, जिसके बाद जोधपुर के दशहरा मैदान में कार्यकर्ताओं का भी संबोधन होगा। ओबीसी वोटबैंक तक पहुंचने के लिए बीजेपी की अहम रणनीति है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी में जुटी है।
Tags: Amit Shah, Home Minister Amit Shah, Home Minister, ASHOK GEHLOT
Courtesy: NDTV News
राजस्थान में युवाओं के लिए शुरू हुई रोजगार गारंटी स्कीम
राजस्थान के युवाओं के लिए राहत की खबर है। राजस्थान सरकार ने युवाओं के लिए नई रोजगार योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना है। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार की गारंटी दी जाएगी। इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सितंबर नौ को किया है। जयपुर के अंबेडकर भवन में इस योजना की शुरुआत हुई है। युवाओं के लिए ये योजना कई रोजगार के अवसर मुहैया कराएगी।
Tags: Rajasthan, CM Ashok Gehlot, ASHOK GEHLOT, Employment
Courtesy: Zee News
कांग्रेस: अशोक गहलोत से मिले शशि थरूर, बनना चाहते है पार्टी अध्यक्ष
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पार्टी के दिग्गज नेता अशोक गहलोत से मुलाकात की है। यह मुलाकात गुपचुप तरीके से हुई है। जानकारी के मुताबिक थरूर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं और इसीलिए वे खेमेबंदी में लगे हुए हैं। बता दें कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए सितंबर 22 को अधिसूचना जारी की जाएगी व सितंबर 24 को नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। अक्टूबर 17 को मतदान होगा।
Tags: ASHOK GEHLOT, Shashi Tharoor, Indian National Congress, President
Courtesy: Zeenews
राजस्थान सरकार ने किया 10 आईएएस अधिकारियों का तबादला
राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। अगस्त 27 की देर रात तबादला आदेश जारी कर दिया गया। राजस्थान टैक्स बोर्ड अजमेर के अध्यक्ष अजिताभ शर्मा को जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में सीएमडी, जबकि सीकर कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का संयुक्त सचिव और जल जीवन मिशन, राजस्थान का मिशन निदेशक बनाया गया है।
Tags: Rajasthan, ASHOK GEHLOT, transfers, ias officers
Courtesy: Amar Ujala News
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे बारिश प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज राज्य में भारी बारिश से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों के बारिश प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि वह कोटा, अंता (बारां) और झालावाड़ में भी प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। भारी बारिश, नदियों में पानी का बहाव बढ़ने और बांधों के गेट खुलने से कोटा संभाग में कई जगहों पर… read-more
Tags: Rajasthan, ASHOK GEHLOT, aerial survey, flood affected areas
Courtesy: Live Hindustan
अशोक गहलोत ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, मिल सकता है पार्टी का अध्यक्ष पद
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अशोक गहलोत को कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी जा सकती है। दरअसल राहुल गांधी ने एलान किया था कि पार्टी का अगला अध्यक्ष नेहरू - गांधी परिवार से नहीं होगा। ऐसे में राजनीतिज्ञों की माने तो पार्टी के पास सबसे बेहतर और कुशल विकल्प अशोक गहलोत ही है।
Tags: ASHOK GEHLOT, Indian National Congress, Sonia Gandhi, President
Courtesy: Aajtak News